डॉक्टर अन्ना ने भारत में गऊधर्म की सेवा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की
![]()
बहसुमा/मेरठ।भारतीय गौ सेवा संघ ने हाल ही में डॉक्टर प्रमोद कुमार अन्ना को राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में नियुक्त किया है। यह सम्मान उनकी गौ सेवा, पशु चिकित्सा और सामाजिक कार्यों में अतुलनीय योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया है। डॉक्टर अन्ना ने भारत में गऊधर्म की सेवा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं और उन्होंने किसानों व ग्रामीणों के बीच गौ पालन को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई है।डॉक्टर प्रमोद कुमार अन्ना अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करके गौ संरक्षण और स्वस्थ्य विकास के क्षेत्र में नयी तकनीकों को अपनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में उनकी जिम्मेदारी होगी संघ की नीतियों को दिशा प्रदान करना, नई पहल शुरू करना और देशभर में गौ सेवा को और मजबूत बनाना।भारतीय गौ सेवा संघ के अध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टर अन्ना की नियुक्ति संघ के लिए गर्व की बात है, क्योंकि उन्होंने लंबे समय से गौ सेवा और संरक्षण में अपना समर्पण दिखाया है। संघ का उद्देश्य देश में गऊवंश की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन करना है ताकि पशुपालन और ग्रामीण आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।डॉक्टर प्रमोद कुमार अन्ना के नेतृत्व में भारतीय गौ सेवा संघ ने नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त की है, जिससे भारत में गौ सेवा का स्तर और भी बेहतर होगा। यह नियुक्ति गौ सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







Dec 05 2025, 10:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.1k