छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सरोवर का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण।
बलरामपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने झारखंडी मंदिर स्थित सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरोवर परिसर में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में तुलसीपुर आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फिरोज व प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने गया प्रसाद पोखरी का जायजा लेकर साफ सफाई तथा छठ पूजा के लोगों का इंतजाम किया तथा इसी क्रम में शुगर फैक्ट्री तुलसीपुर के छठ पूजा स्थान का इंतजाम भी वार्ड सभासद विजय प्रताप सोनी ने नगर पंचायत के कर्मचारी तथा शुगर फैक्ट्री के सुरक्षा इंचार्ज बृजेंद्र सिंह के साथ घाट का निरीक्षण कर तैयारी कराया तथा गैसड़ी में प्रिंस वर्मा ने व पचपेड़वा के नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने भी पूरी तैयारी कर ली है इस संबंध में उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों को लगाकर दो दिन से अथक मेहनत व प्रयास कर रहे हैं,
निरीक्षण के दौरान डॉ.सिंह ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सरोवर क्षेत्र की साफ-सफाई,चूना छिड़काव,प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,क्योंकि यह पर्व लोक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।
अध्यक्ष ने अधिकारियों को वैकल्पिक घाटों की व्यवस्था करने,सरोवर और आसपास के रास्तों की सफाई,कूड़ा उठाने,तथा रात के समय प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें,इसके लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका ईओ लालचंद मौर्य,अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस,जेई सिविल अविनाश यादव,जेई जल धर्मेंद्र कुमार गौड, निरीक्षक दिवाकर पांडेय,रामनारायण यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के अवसर पर नगर के सभी प्रमुख घाटों और सरोवरों पर स्वच्छता,सुरक्षा और सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।













10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k