गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
![]()
सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी रहे उपस्थित
संजय द्विवेदी प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिला कार्यालय सिविल लाइंस में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।इसके पूर्व यमुनापार के जसरा नारीबारी सहित विभिन्न स्थलों पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने गाँव-गाँव जाकर स्वच्छता के महत्व पर लोगों को जागरूक किया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने खादी वस्त्र खरीदकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात से आव्हान को गति दिया।इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा वीरेन्द्र शुक्ला जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी जय सिंह पटेल अशोक पाण्डेय पुष्पराज सिंह पटेल ओमप्रकाश निषाद प्रकाश शुक्ल प्रचंड जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी आईटी संयोजक सतीश विश्वकर्मा जिला मंत्री मनोज गुप्ता रत्नाकर सिंह पटेल राजमणि पासवान सुभाष सिंह पटेल डॉ.देवी सिंह पटेल सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
9 hours ago