नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का पयर्टन अधिकारी ने किया उद्घाटन
![]()
संजय द्विवेदी, प्रयागराज।मिशन शक्ति के विशेष अभियान 5.0 के अन्तर्गत बुधवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग उ०प्र० प्रयागराज द्वारा नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपराजिता सिंह क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी प्रयागराज द्वारा किया गया।तत्पश्चात उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये।
पर्यटन अधिकारी द्वारा महिलाओं के अधिकारों तथा उनकी शिक्षा और सरकार द्वारा किये गये उपायों पर विस्तृत से प्रकाश डाला गया।प्रदर्शित महत्वपूर्ण अभिलेखों में प्रमुख रूप से कन्या शिशु वध प्रथा को रोकने हेतु अंग्रेज सरकार द्वारा सन-1739 से 1870 के मध्य बनाये गये विभिन्न नियम, बाल हत्या निषेध कानून के बाद अवयस्कों जनसंख्या में दर्ज की वृद्धि का जनपदवार विवरण-1886 राजपूतों में विवाह व्यय के नियंत्रण करने सम्बन्धी प्रस्ताव सन् 1864 संयुक्त प्रान्त में शिक्षा की स्थिति एवं शिक्षा आयोग की संस्तुति सन् 1884 स्त्री शिक्षा विकास के लिए गठित कमेटी 1904 महिलाओं को वकालत का अधिकार सन-1922 महिलाओ में शिक्षा का अधिकार एवं महिला शिक्षा पर सर सुन्दरलाल का प्रस्ताव सिलाई की शिक्षा में सुधार का प्रस्ताव सन् 1927 लड़कियों को अंग्रजी शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु सरकारी स्कूल खोलने का प्रस्ताव-1927 शारदा एक्ट-1936 बाल विवाह संशोधन एक्ट-1938 तथा महिलाओं को दिये गये विभिन्न अधिकारों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव सहायक निदेशक पत्राचार रवीन्द्र सिंह डॉ०सीमा सिंह डॉ० राजश्री पाण्डेय डॉ० प्रियंका यादव, डॉ०कीर्ति पटेल डॉ० साकिरा तलत श्रुति शुक्ला शोधार्थी रश्मि कुमारी स्मिता पटेल शोधार्थी बृज मोहन बृजेश कुमार यादव वरिष्ठ सहायक सुभम कुमार वरिष्ठ कलाकार उमेश चन्द्र कनौजिया प्रीति सिंह लोक गायिका पत्राचार शिक्षा संस्थान से प्रवक्ता मनोविज्ञानशाला से शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संयोजन राकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया तथा अतिथियों का स्वागत गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी द्वारा किया गया।
Sep 24 2025, 19:19