भाजपा केवल चुनाव जीतने की पार्टी नही बल्कि जनता की सेवा का संकल्प है-दिलीप कुमार चतुर्वेदी
![]()
संजय द्विवेदी प्रयागराज।विकास खण्ड शंकरगढ़ परिसर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की ब्लॉक कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव के साथ जिले में भाजपा सरकार पुनःबनाने का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने जनकल्याण और गरीब उत्थान की नई मिसालें कायम की हैं। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण हमारी सरकार का मूल मंत्र है।अब हमेंऔ अपने जिले में भी यही सफलता दोहरानी है।ब्लॉक शंकरगढ़ के तीनों जिला पंचायत सदस्यों को जिताकर कमल खिलाना है।कार्यकर्ता यदि बूथ स्तर तक मजबूती से डटे रहें तो कोई शक्ति हमें विजय से रोक नहीं सकती।
उन्होंने आगे कहा कि“भाजपा केवल चुनाव जीतने की पार्टी नही बल्कि जनता की सेवा का संकल्प है।प्रत्येक कार्यकर्ता को निष्ठा परिश्रम और अनुशासन के साथ कार्य करना होगा। संगठन के हर बिंदु को समझते हुए हम सभी को बिना भेदभाव के एकजुट रहना होगा।जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुट शक्ति से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी।ब्लॉक संयोजक एवं जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार ने जोर दिया कि प्रत्येक बूथ तक बैठक कर संगठन को मजबूत करना ही पहला कर्तव्य है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शंकरगढ़ अखिलेश सिंह पटेल ने की।उन्होंने कहा कि शंकरगढ़ मंडल की सभी सीटों पर विजय सुनिश्चित करने के लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
आभार व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष नारीबारी आशीष पाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ जीत नहीं बल्कि समाज के अंतिम पायदान तक सेवा पहुंचाना है इसलिए सभी को एकजुट होना होगा।संचालन आईटी जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा व राहुल पांडेय ने किया।बैठक में वार्ड संयोजक अखिलेश दुबे(शंकरगढ़ प्रथम)रत्नाकर सिंह पटेल (शंकरगढ़ द्वितीय) डॉ. देवी सिंह (शंकरगढ़ तृतीय) मंडल संयोजक रत्नाकर त्रिपाठी उमा वर्मा ज्योति कन्नौजिया राम जतन वंसल धर्मराज पाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसी प्रकार प्रयागराज के यमुनापार के सभी ब्लाकों में भी ब्लाक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।करछना और चाका ब्लांक मे जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कार्यशाला को संबोधित किया मेजा कोरांव में जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी ऊरूवा मांडा में प्रदीप पांडेय जसरा ब्लाक मे वीरेंद्र शुक्ला कौंधियारा ब्लाक में ज्ञान सिंह पटेल ने भी कार्यशाला की बैठक लेते हुए करणीय कार्यो से अवगत कराया।
Sep 24 2025, 10:13