विश्व प्रसिद्ध हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल मैदान सही कर जाने की मांग
बलरामपुर। 29 अगस्त तुलसीपुर नगर के एकमात्र खेल मैदान जिसे स्वतंत्र भारत इंटर कालेज खेल मैदान के नाम से जाना जाता है।मैदान के चारों ओर गन्दगी,मांस मछली की दुर्गंध से जूझ रहे सड़क बनने के लिए खोली गई नाली से पूरे मैदान में जल भराव के और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है, खेल मैदान को संरक्षित कर उसके चारों ओर चहरदीवारी का निर्माण कराए जाने की मांग राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने की है।
संरक्षक केसरी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि खेलों के अलावा अनेकों धार्मिक,सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में इस मैदान की उपयोगिता रही है परंतु आज मैदान अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है कारण है इस मैदान को जाने वाला सुलभ रास्ता केन यूनियन द्वारा विगत वर्षों में बंद कर दिया जा चुका है।इस बारे में अध्यक्ष केन यूनियन नीलम सिंह को पद भार ग्रहण करने के दिन ही रास्ता दिन के समय खोले जाने हेतु पत्र दिया गया लेकिन केन यूनियन सचिव की हठधर्मिता व अड़ियल रुख के चलते उन्होंने मांग को अस्वीकार कर दिया।
अनेकों राजनीतिक सत्तापक्ष व विपक्षी दल के नेताओं की सभाओं के साथ साथ राष्ट्रीय व प्रादेशिक खेलों का साक्षी रहा यह मैदान वर्तमान में उपेक्षित होकर अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है।पूर्व खिलाड़ी रहे अशोक गोयल बताते है कि विगत 40 वर्षों से इस मैदान को सँवारे जाने हेतु अनेकों प्रयास सियासी व प्रशासनिक स्तर पर किए जा चुके हैं इस बारे में विगत वर्ष खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर चेयरमैन प्रतिनिधि अफ़रोज़ अहमद रिंकू से मांग की गई उन्ही के मेहनत और अथक प्रयासों की बदौलत विगत दिनों मैदान की चहारदीवारी के लिए कुछ बजट आवंटित किया गया है परंतु अभी कार्य जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है।
लेकिन समिति के लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मैदान संवरेगा।चेयरमैन प्रतिनिधि के प्रयास पर मो शरीफ खान,रूप चन्द्र गुप्ता, मुजीब अल्वी,एस डी चौरसिया,शाहिद,नदीम,श्याम बिहारी अग्रहरि,शिवम सोनी,आकाश कौशल,अमित कसौधन,शिव कुमार गुप्ता, रिज़वान बबलू,मो उमर, सरदार बबलू सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।
Aug 29 2025, 17:15