बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड का भव्य शताब्दी समारोह 21 अगस्त 2025 कोः सलीम परवेज़, अध्यक्ष मदरसा बोर्ड*
पटना,
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना का शताब्दी समारोह दिनांक-21.08.2025 को बापू सभागार, ज्ञान भवन और श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में होने जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार की उपस्थिति होनी है। इस शताब्दी समारोह की अध्यक्षता श्री सलीम परवेज़ अध्यक्ष बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुनील कुमार माननीय मंत्री शिक्षा विभाग, श्री विजय कुमार चौधरी माननीय मंत्री जल संसाधन विभाग, श्री अशोक चौधरी माननीय मंत्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम विभाग, श्री संजय झा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जनता दल यू॰, श्री उमेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यू॰ इसके अतिरिक्त गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति होगी। श्री सलीम परवेज़ अध्यक्ष बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड शताब्दी समारोह के लिए कृत संकल्प हैं, वहीं श्री अब्दुस सलाम अंसारी सचिव बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की निगरानी में शताब्दी समारोह का आयोजन हो रहा है। ज्ञातव्य हो कि यह शताब्दी समारोह दो वर्ष पूर्व ही होना था लेकिन बिहार राज्य मदरसा बोर्ड विघटित होने के कारण ससमय नहीं हो सका। बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के गठन के बाद मदरसा बोर्ड की बैठक दिनांक-23.06.2025 में शताब्दी समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। निर्णय के आलोक में दिनांक-21.08.2025 को शताब्दी समारोह का आयोजन होने जा रहा है।
Aug 21 2025, 09:45