भदोही कलेक्ट्रेट पर सपा मजदूर सभा का धरना, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
![]()
नितेश श्रीवास्तव,भदोही। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ज्ञानपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
मजदूर सभा की प्रमुख मांगों में मनरेगा के तहत मजदूरों को एक वर्ष में 300 दिन कार्य और 600 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी सुनिश्चित करना शामिल है। साथ ही उन्होंने श्रम पोर्टल को तत्काल प्रभाव से खोलने और श्रमिकों को उसका लाभ देने की मांग की। सभा ने सरकार से पुराने श्रम कानूनों की बहाली और नई श्रम संहिता को रद्द करने की अपील की। इसके अलावा प्रदेश में बंद हो रहे लगभग 5,000 विद्यालयों को बचाने की मांग भी उठाई गई।
संगठन ने आरोप लगाया कि दलितों और अल्पसंख्यकों पर पुलिस द्वारा हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार विरोधी नारे लगाए।
Jul 22 2025, 17:50