*उत्तरी लेन के 33 कटपाॅइंट होंगे बंद,हाईवे पर आने वाले 71 गांवों के सामने लगेंगे बैरियर*
![]()
रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव
भदोही। 11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में वाराणसी - प्रयागराज हाईवे का उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित होगा। हाईवे के उत्तरी लेन के 33 कट पाॅइंट बंद किए जाएंगे। संपर्क मार्गों पर 71 जगहों पर बैरियर लगेंगे। जहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती होगी। कट पाॅइंट व बैरियर की जिम्मेदारी एनएचआई और पीडब्ल्यूडी को सौंपी है। श्रावण मास में हर साल हाईवे के उत्तरी लेन को आरक्षित किया जाता है। कांवड़ियों को को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर से भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। हाईवे की उत्तरी लेन को कांवड़ियों लेन बनाया जाएगा। प्रयागराज से वाराणसी के बीच भदोही में ऊंच से बाबूसराय तक कट पाॅइंट बंद होंगे। डीएम और एसपी ने ऊंज से लेकर बाबूसराय तक खा निरीक्षक किया। इससे वाहन उत्तरी से दक्षिणी या दक्षिण लेन से उत्तरी लेन पर न आ सकें। इसके अलावा सर्विसलेन पर कट पाॅइंट पर लगी अस्थाई दुकानें भी हटाई जाएंगी। उत्तर लेन पर आने के लिए 71 गांवों का रास्ता खुलता है,उन पर बैरिकेडिंग की जाएगी। हर बैरियर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा प्रमुख जगहों पर साइनेज इत्यादि लगाएं जाएंगे।
कई गांवों की बढ़ेगी परेशानी
हाईवे किनारे के 71 गांवों की परेशानी बढ़ेगी। इन्हें मुख्य बाजार या फिर अन्य जगहों पर जाने के लिए मार्गों का प्रयोग करना होगा। जिसमें माधोसिंह,घोसिया,नटवा,लालानगर, इटवा,गिराई, माधोरामपुर,ऊंज समेत कई ऐसे गांव हैं। जिन्हें उत्तरी लेन से दक्षिणी लेन पर जाने के लिए पहले फ्लाईओवर के नीचे जाने होगा। इसके बाद वे आगे बढ़ सकेंगे। इससे उनकी कम से कम 30 से 35 किमी की अतिरिक्त दूरी बढ़ेगी।
हाईवे के किनारों के मांस की दुकानें होंगी बंद
सावन भर ढाबा,होटल संचालक व कर्मियों की सूची बाहर की दीवार पर चस्पा कराई जाएगी। गांवों से निकलकर हाईवे पर आने वाले वाहनों के लिए बकायदा रुट चार्ट बन रहा है। हाईवे किनारे के मांस की दुकानों से बंद कराया जाएगा। कांवड़ियों के लिए बैठने,आराम करने, पेजयल की सुविधा का इंतजाम किया जा रहा है।
कांवड़ियों को यात्रा में परेशानी न इसकी तैयारी की जा रही है। हाईवे उत्तरी लेन पर पड़ने वाले हर कट पाॅइंट बंद होंगे। गांवों के रास्तों पर बैरिकेडिंग होंगी। मांस की दुकानें बंद होगी। प्रमुख जगहों पर साइनेज लगेंगे।
शैलेश कुमार डीएम भदोही
6 hours ago