*पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादियों ने किया रक्तदान, फल वितरण और पौधरोपण*
![]()
रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव
भदोही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मंगलवार को ज्ञानपुर जिला अस्पताल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने बनवासी बस्ती में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच फल वितरण भी किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बनवासी बस्ती में 52 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संतोष यादव, शैलेंद्र सिंह मंटू सिंह (जिला उपाध्यक्ष सपा), महेंद्र यादव (पूर्व प्रवक्ता), आनंद सोनकर, गौरव यादव, प्रदीप योगी, डॉक्टर नेबुलाल, दिलीप कनौजिया, अरुण मौर्य, सलाउद्दीन अंसारी, अंजनी सरोज, महेंद्र प्रजापति, केस नारायण, संतलाल, अशोक, सुरेंद्र, आशीष, हिमांशु, अखिलेश यादव, संदीप यादव, छविनाथ यादव, राजकुमार यादव, राहुल यादव, अशफाक, राजन यादव, प्रदीप यादव, दिनेश यादव, उमेश यादव, मुन्ना राम यादव, एडवोकेट उमेश यादव आदि शामिल रहे। पार्टी नेताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना करते हुए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Jul 01 2025, 16:49