सिरमटोली फ्लाईओवर का सीएम हेमंत सोरेन आज किया उद्घाटन, रांचीवासियो को मिली सौगात
![]()
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सिरमटोली फ्लाईओवर का आज उद्घाटन किया। यह बहुप्रतिक्षित फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बना देगा. उद्घाटन से पूर्व फ्लाईओवर को फूलों से सजाया गया है। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से सिरमटोली से डोरंडा जाने वाले रास्ते में लोगों को जाम से निजात मिलेगी। इस पुल के बनने से लोगों को बड़ी सौगात मिली है।
इस फ्लाईओवर के बनने के बाद रांची वासियों को सड़क जाम से निजाद मिलेगी। मेकॉन गोलचक्कर से राजेंद्र चौक होते हुए सिरमटोली चौक तक बने इस फ्लाईओवर-एलिवेटेड रोड की लंबाई 2.34 किलोमीटर है। यह केबल- स्टे फ्लाईओवर तीन साल से भी कम समय में पूरा कर लिया गया। झारखंड के लिए यह पहला ब्रिज होगा जो केबल- स्टे ब्रिज 42 मीटर ऊंचे चार पायलन शामिल है। वही यह फ्लाईओवर डबलडेकर फ्लाईओवर भी कह सकते है क्योंकि एक ब्रिज के ऊपर से हो कर गुजरा है। साथ ही रेलवे लाइन के ऊपर से भी यह फ्लाइओवर गुजरा है।
यू तो सिरमटोली फ्लाईओवर अनेक कारणों से बहुत चर्चा में रहा। लेकिन आज उद्घाटन के वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस फ्लाईओवर को बाबा कार्तिक उरांव का नाम दिया कहा अब यह कार्तिक उरांव फ्लाईओवर के नाम से जाना जाएगा। फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद लोग ही बताए कि वो खुश है या नहीं। लोगों के उत्साह को देखकर बल मिलता है कि सरकार और बेहतर तरीके से काम कर सके।
रिपोर्टर जयंत कुमार
Jun 05 2025, 17:03