*पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जी’’ की 300वीं जयन्ती मनाई गई*
नगर पालिका प्रांगण में राज्य मिशन निदेशक,स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के निर्देशानुसार ‘‘पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जी’’ की 300वीं जयन्ती के अवसर पर नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा वृहद स्तर पर ‘‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री दिलीप सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, काशी क्षेत्र भाजपा एवं मुख्य वक्ता श्रीमती गीता बिन्द, मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग एवं क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य काशी क्षेत्र, भाजपा तथा विशिष्ट अतिथि सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद, श्री राज प्रसाद उपाध्याय विधायक सदर सुलतानपुर, श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अमेठी सुलतानपुर की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीन कुमार अग्रवाल पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री दिलीप सिंह पटेल व श्रीमती गीता बिन्द मुख्य वक्ता द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री दिलीप पटेल ने लोकमाता अहिल्याबाई लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छोटी उम्र में विवाह के बावजूद उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखी तथा अपने 70 वर्ष के जीवनकाल में आदर्श शासन व्यवस्था स्थापित की।
हम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के योगदान व उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुॅंचाने हेतु एकत्रित हुए हैं, माता अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक हंै, उनका जीवन धैर्य, शौर्य, चातुर्य, वात्सल्य, माधुर्य, भक्ति और विरक्ति के गुणों का सप्तरंगी इन्द्रधनुष था, जो अतुलनीय व पूजनीय भी है। हमारे प्रधानमन्त्री मोदी जी लोकमाता के सपनों को पूरा करने में जुटे हैं। मुख्य वक्ता श्रीमती गीता बिन्द ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने किसानों, नौजवानों, कारीगरों, हस्तशिल्पियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।
धार्मिक योगदान के रूप में अनेकों मंदिरों के पुनरोद्धार के विषयगत बताते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई ने मालवा राज्य से बाहर निकलकर भगवान शिव के प्रमुख ज्योतिलिंग पशुपतिनाथ, रामेश्वरम्, महाकालेश्वर उज्जैन, बाबा काशी विश्वनाथ, सोमनाथ और बंगाल तक के अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। वाराणसी की तरह माहिष्मति नगर और नर्मदा घाट की भव्यता आज भी उनके सुशासन की गवाही देती को नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही थीं, तब भारत में वह एक आदर्श शासन व्यवस्था चला रही थीं।
सुशील कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मा0 प्रधानमन्त्री मोदी जी व मा0 मुख्यमन्त्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाये जा रहे हैं, जिसके तहत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती अभियान लोकमाता के सपनों को पूरा करने में प्रधानमंत्री मोदी जी जुटे हैं। मोदी जी की कार्यशैली में अहिल्याबाई के कालखंड की झलक दिखाई पड़ती है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा समाज के प्रति किए योगदान और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुॅंचाने हेतु हम सभी प्रतिबद्ध हैं, देश की सनातन संस्कृति का गौरव पुनस्र्थापित करने का जो काम माता अहिल्याबाई ने शुरू किया, उसको प्रधानमंत्री मोदी मजबूती प्रदान करने में जुटे हैं। उपस्थित आम जनमानस से अपील की लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 आर0ए0वर्मा, श्री सन्त बक्श सिंह चुन्नू, श्री घनश्याम चैहान जी, श्री अनिल श्रीवास्तव जी, डा0 सीताशरण त्रिपाठी, श्री गिरीश कुमार मिश्र, श्रीमती बबिता तिवारी, श्रीमती प्रीती प्रकाश तथा सभासद अनिता, अखिलेश मिश्र, कंचनलता, पूर्णिमा कुमारी, भैयादीप सिंह, संजय कप्तान, रमेश सिंह टिन्नू, मो0 जाहिद, योगेश मिश्र, विजय कुमार जायसवाल, डा0 हिना, अन्तिमा गुप्ता, उमा देवी प्रजापति, अरविन्द यादव, गिरीश कुमार मिश्र, अफजल अंसारी, मीना जायसवाल, रेनू सिंह, अरूण कुमार तिवारी, आरिफ अंसारी, शशि तिवारी, सुशीला देवी, दिनेश चैरसिया, अरशद हबीब तथा देवानन्द, अहमद भाई, मंगरू प्रसाद प्रजापति, मनीष जायसवाल, अजय सिंह, सुधीर तिवारी, राजू पीको एवं पालिका के अधिकारी व कर्मचारीगण सहित हजारों की संख्या में मातायें, बहनें व नगर क्षेत्र के गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।
Jun 02 2025, 13:05