*पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण*
![]()
गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड में सम्मिलित पुलिस बल के जवानों की टर्नआउट, परेड ड्रिल, कतारबंदी, सामंजस्य एवं अनुशासन की समीक्षा की, साथ ही जवानों को दैनिक कार्यों में अनुशासन, एकरूपता एवं समयबद्धता बनाए रखने की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने परेड को संबोधित करते हुए कहा कि परेड न केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम है, बल्कि यह बल के अनुशासन, प्रतिबद्धता एवं मानसिक सजगता का भी परिचायक है।
एक सशक्त पुलिस बल का निर्माण तभी संभव है जब जवानों को अनुशासन, एकरूपता एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-* पुलिस कर्मी अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार, अनुशासित तथा तत्पर हो। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने जवानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण एवं समस्त परेड स्टाफ उपस्थित रहे।
May 23 2025, 18:33