नगर पुलिस ने 2 चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 2 अदद बैट्री व एक ई-रिक्शा बरामद
![]()
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-303/25, धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों-01. अरविन्द पुत्र स्व0 सुशील नि0 खैरा कुम्भनगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा, 02. पवन उर्फ जोखू पुत्र शोभाराम नि0 पचरन पृथ्वीनाथ थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को सतईपुरवा जाने वाले रास्ते सेे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद बैट्री व 01 अदद ई-रिक्शा बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 20.04.2025 को वादी छोटकन पुत्र काशिम नि0 शुकुल पुरवा घुसियाना कटहामाफी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि वह सुबह अपनी बैट्री रिक्शा लेकर स्टेशन सवारी बैठाने गया था। जहां से अज्ञात चोरो द्वारा उनका बैट्री रिक्शा चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ आज दिनांक 07.05.2025 को विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तों-01. अरविन्द पुत्र स्व0 सुशील नि0 खैरा कुम्भनगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा, 02. पवन उर्फ जोखू पुत्र शोभाराम नि0 पचरन पृथ्वीनाथ थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को सतईपुरवा जाने वाले रास्ते सेे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद बैट्री व 01 अदद ई-रिक्शा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
May 07 2025, 17:30