चन्नी ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, बीजेपी का पलटवार, बोली-बार-बार सेना का अपमान कांग्रेस की आदत
#surgical_strike_charanjit_singh_channi
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से बदला लेने के लिए योजना बना रहा है। इसी बीच पंजाब के पूर्व सीएम और मौजूदा वक्त में कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा किया है। चरणजीत सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगें है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर के लोग कार्रवाई की मांग रहे हैं। यही कारण है कि सेना को फ्री हैंड छोड़ा गया है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं तो पहले भी कहता आ रहा हूं और अभी भी कह रहा हूं कि सबूत कहां है?
चन्नी ने पूछा कहां हुई सर्जिकल स्ट्राइक?
चन्नी ने कहा कि हमारे देश में कोई बम गिरेगा तो पता नहीं चलेगा। कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई। मैं सर्जिकल स्ट्राइक के आज तक सबूत मांग रहा हूं। पुलवामा हमले के बाद कहां हुई सर्जिकल स्ट्राइक?
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के इस बयान को लेकर भाजपा नेता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने हमला बोला है। सिरसा ने कहा, कांग्रेस ने फिर भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाए हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक पर भरोसा नहीं है और उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहिए। कांग्रेस पार्टी, गांधी परिवार, राहुल गांधी की यह कैसी मानसिकता है कि वे सेना, भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाते रहते हैं? पाकिस्तान खुद कह रहा है कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके बहुत नुकसान पहुंचाया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर गांधी परिवार की गंदी राजनीति और गंदी मानसिकता को दिखाया है, जो हमेशा सेना पर सवाल उठाते हैं और सेनाओं का मनोबल गिराते हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं।
चन्नी का यह बयान पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आया, जिसमें आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस हमले के बाद कांग्रेस ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेताओं की तरफ से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति में विवादित बयान दिया हो। इससे पहले कर्नाटक के सीएम और मंत्री भी पहलगाम हमले पर कांग्रेस पार्टी की फजीहत करा चुके हैं।
May 03 2025, 13:05