सपा सांसद पर हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:भदोही में सपा कार्यकार्ताओं ने सांसद के सुरक्षा की मांग की, डीएम को सौंपा ज्ञापन
नितेश श्रीवास्तव,भदोही। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यह विरोध पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी सुमन पर हुए हमले को लेकर था। 27 अप्रैल 2025 को अलीगढ़ में करणी सेना ने सांसद के काफिले पर हमला किया था। इस हमले में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कई लोग घायल हुए। इससे पहले भी करणी सेना की ओर से सांसद को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और उनके आवास पर भी हमला किया गया था।
जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में हत्या, लूट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अराजक तत्वों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव PDA के माध्यम से शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसे प्रभुत्ववादी समूह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इसी कारण PDA समाज में उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश की कानून व्यवस्था और सांसद रामजी सुमन की सुरक्षा की मांग की गई है।
मौके जिलामहासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद,आरिफ सिद्दीकी,सोभनाथ यादव, विकास यादव,ओमप्रकाश यादव,श्यामला सरोज,राजेन्द्र दुबे,सन्तोष यादव,लालचन्द बिंद केशनारायण यादव,मन्टु सिंह, सरिता बिंद,बिन्दु सरोज,सुधीर गौतम,पवन विश्वकर्मा,रामयज्ञ पाल,दिलीप भीम कनौजिया,महेन्द्र गौड,इकराम नेता,मनोज,रमेश ददा,जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू आदि।
May 01 2025, 17:22