सख्ती ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' में सात महिला चोर गिरफ्तार
हाजीपुर: वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री अमिताभमोनपुर के निर्देशानुसार रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं सामनों की चोरी रोकने के लिए रेलवे परिसर में ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' के तहत आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर साकेत कुमार के नेतृत्व में स्टेशन पर जांच की जा रही है।
शुक्रवार को हाजीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02-03 स्थित दक्षिणी निर्माणाधीन आरओबी के पास से संदिग्ध हालत में 07 महिला चोर को गिरफ्तार किया गया।
स्टेशन पर चोरी रोकने के लिए जांच अभियान
बताया गया कि जांच के दौरान पुलिस की टीम देख महिला चोर की टोली भागने लगी थी। पुलिस ने सभी को खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही थी। इसी बीच एक यात्री ने चिल्लाते हुए दौड़कर पुलिस टीम को बताया कि इन महिलाओं ने उसकी पत्नी के बैग से सामान तथा नकदी चुराई है।
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान महिला के पास से चोरी की नकदी 5000 रुपया के अतिरिक्त 1500 अतिरिक्त रुपया, जरूरतमंद सामान, कटर और ब्लेड बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि बरामद उक्त सामान के बारे में पूछे जाने पर उसे चोरी कर अपने पास छुपाना बताया है।
यात्री द्वारा दी गयी सूचना दर्ज की गई प्राथमिकी
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के कप्तानगंज के बडहरा बाबू गांव के यात्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि गाड़ी संख्या 13106 से यात्रा के दौरान उनकी पत्नी के बैग से नकदी 05 हजार रुपए और सामान चोरी किया गया। यात्री के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पकड़ी गई 07 महिलाओं पर प्राथिमिकी दर्ज की गई।
सात चोर महिलाओं की गई पहचान
पूछताछ के क्रम में उन् सातों चोरी करने करने वाली वाली महिलाओं महिलाओं ने अपना नाम व पता 1. रिंकू देवी उम्र 40 वर्ष पति शेर सिंह ग्राम बिहिया धरहरा थाना साहेब टोला बिहिया जिला आरा 2. आभा कुमारी उम्र 20 वर्ष पिता भैरो पता उपरोक्त 3. कंचन देवी उम्र 30 वर्ष पति मिंटू पता उपरोक्त 4. मंजनि देवी उम्र 30 वर्ष पतिलखी शर्मा ग्रांम सरैया थाना डुमराव जिला बक्सर जिसके साथ में एक बच्चा उम्र करीब 01 वर्ष 5. अनूपा उम्र 23 वर्ष पति टेम्पो सिंह पता उपरोक्त 6. रुपाली देवी उम्र 25 वर्ष पति शरद पता उपरोक्त जिसके साथ में एक बच्ची जिसका उम्म्र करीब 01 वर्ष 7. भाकुर देवी उम्र 25 वर्ष पति ननजी खरवार बताया है। पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही है।
Apr 26 2025, 10:45