दुमका : मंत्री हफीजुल हसन पर बाबूलाल ने फिर साधा निशाना, कहा - इंडी गठबंधन ने बाबा साहेब को हमेशा किया अपमानित
दुमका : झारखण्ड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर मंत्री हफीजुल हसन पर निशाना साधा। बाबूलाल ने कहा कि संताल परगना से आने वाला एक मंत्री संविधान की शपथ लेकर शरीयत को सर्वोपरि बताता है। जब एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति कहता है कि मुसलमान कब्र में नहीं है, सड़क पर आएगा तो मार-काट होगी—तो यह बाबा साहब के संविधान का खुला अपमान है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को श्री रामपाड़ा स्थित एक स्थानीय लॉज में पार्टी के
अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीधर दास ने की।
मौके पर पूर्व सांसद सुनील सोरेन, भाजपा प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा एवं दुमका जिलाध्यक्ष गौरवकांत भी मौजूद थे। मंच संचालन अमन राज ने किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा लोकसभा और विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस-झामुमो -राजद के नेता दुष्प्रचार कर रही थे कि अगर एनडीए की सरकार आई तो संविधान समाप्त कर देगी, आरक्षण समाप्त कर देगी जिसका दूर दूर तक वास्तविकता से कोई नाता नहीं था।
पार्टी ने तय किया कि जनता को वास्तविकता जानना चाहिए कि किस प्रकार जिन्होंने 70 साल तक इस देश पर राज किया उनलोगों ने बाबा साहब के साथ कितना दुर्व्यवहार किया, किस प्रकार अपमानित किया और किस प्रकार उपेक्षा किया। बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, नेहरू को अंबेडकर पसंद नहीं थे, कांग्रेस ने उनके साथ लगातार अन्याय किया। उन्हें चुनाव में हराने से लेकर संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर न लगाने तक कांग्रेस की सोच में उनके लिए कोई सम्मान नहीं था। यह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसने उन्हें सच्चे अर्थों में भारत रत्न दिया और संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर लगवाकर उन्हें सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, अमरेंद्र सिंह, अनुज आर्या, अमिता रक्षित, गौरीशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, विवेकानंद राय, जिला मंत्री सोनी हेंब्रम, कालेश्वर लायक, मृणाल मिश्रा, ओम केसरी, नवल किस्कू, जीतलाल राय, दिनेश सिंह, दीप्तांशु कोचगवे, रूपेश मंडल, ममता साह, रघुनाथ रजक, दीपक बाउरी, पूनम देवी, उषा दास, माइनो मुर्मू, मणिलाल गृही, अजय सिंह, नकुल साह, राजू दर्बे, बिनोद यादव, अनूप कुमार, संतोष सोरेन, टिंकू गण, गायत्री जायसवाल, दिनेश राम, गौतम रजक, गोपी दास, राजेश मिर्धा, दिनेश मिर्धा, अजीत मिर्धा, नीतू झा, ममता झा,नीतू झा,गायत्री जायसवाल, साहब मिश्रा, प्रवीण सिंह, संतोष साह, रूपाली मंडल, रानी सिंह, प्रिया भारती, पूनम भगत, पवन पासवान, मंजू दास, खाटू दास, शिवांगी दास, रेखा रानी दास, शोभा दास, ओम दास, रणजीत मिर्धा, प्रिया कुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थी।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
Apr 25 2025, 20:54