जिला अस्पताल में बढ़े 30 फीसदी आंख के मरीज
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। गर्मी शुरू होते ही आंख के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गेहूं की कटाई-मड़ाई के कारण लोगों की आंखों में दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आंख के मरीजों की संख्या 30 फीसदी बढ़ गई है जहां पहले 45 से 50 आंख के मरीजों की ओपीडी होती थी, अब 70 से 80 हो गई हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 800 से 900 मरीजों की ओपीडी होती है। सर्दी जुकाम के अलावा आंख के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें से 80 के करीब आंख के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते सप्ताह की तुलना में मरीजों की संख्या बढ़ी है। गेहूं की कटाई मड़ाई होने के कारण लोगों की आंख में मिट्टी, धूल जा रही है। इससे मरीज की आंखे लाल, जलन, चूभन होने की समस्या हो रही है। कहा कि लोगों को चश्में का उपयोग करना चाहिए। जलन होने पर आंखों को ठंडे पानी से धूलना चाहिए। आंख को नहीं रगड़ना चाहिए।
Apr 24 2025, 17:08