संवाद में महिलाओं ने बताई समस्याएं, दिए सुझाव
हाजीपुर: सरकार के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को जिले अलग-अलग प्रखंडों के गांवों में कुल 42 स्थानों पर संवाद का आयोजन किया गया। 8 हजार से ज्यादा महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई।
महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है।
लीफ्लेट्स के माध्यम से दी जा रही जानकारी
इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से बताया जा रहा है। जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी महिलाएं पढ़ रही हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के लिए जा रहे सुझाव , सुझावों का हो रहा दस्तावेजीकरण
महिला संवाद महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक पहल है, जिसके माध्यम से महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं की दी जा रही है। ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही हैं। ताकि महिलाएं आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले सकेंगी। इसके साथ ही महिलाओं के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। व्यक्तिगत अथवा सार्वजानिक हित में और सरकार से उनकी क्या-क्या अपेक्षाएं हैं। सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण किया जा रहा है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा, ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके।
योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं महिला संवाद कार्यक्रम में अपना अनुभव साझा कर रही हैं
विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही हैं कि अमुक योजना से किस प्रकार उनके जीवन में परिवर्तन आया है।
मीना देवी को सतत जीविकोपार्जन योजना का लाभ मिला। सतत जीविकोपार्जन योजना से उन्होंने किराना की दुकान खोली और अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की।
गुड़िया देवी का चयन जीविका में बैंक मित्र के पद पर हुआ। उन्होंने बताया कि जीविका के द्वारा उन्हें रोजगार मिला और वह अभी काफ़ी खुश हैं।
अमीषा कुमारी का चयन पशु सखी के रूप में हुआ। नूतन देवी ने बताया कि उन्हें साईकिल एवं पोषाक योजना का लाभ मिला है। इसके अलावा महिलाओं की आकांक्षाएं भी संकलित हो रही है।
प्रखंड राजापाकर की महिलाओं ने वार्ड संख्या 2 एवं 5 में स्ट्रीट लाइट और सड़क की आवश्यकता बताई है।
इसी प्रकार अन्य महिलाएं भी अपनी आकांक्षाएं दर्ज करवा रही हैं। प्रखंड जंदाहा में बहती दामोदर, बसंतपुर उर्फ, कजरी खुर्द, चकखुरदी उर्फ़ में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Apr 22 2025, 14:43