बिहार पसमांदा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'शुक्रिया मोदी जी' का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया उद्घाटन* *
कार्यक्रम में उपस्थित मुसलमानों ने वक्फ कानून के लिए पीएम मोदी को दिया धन्यवाद* *पसमांदा मुसलमानों के हित में है वक्फ कानून: डॉ. दिलीप जायसवाल* *वक्फ कानून से 'सबका साथ, सबका विकास' का संकल्प साकार हुआ: डॉ. दिलीप जायसवाल* *वक्फ कानून को लेकर मुसलमानों को बरगलाया जा रहा है: डॉ. दिलीप जायसवाल* मनीष पटना *वक्फ कानून बनने के बाद पसमंदा मुसलमान आज पीएम मोदी को शुक्रिया कह रहे है: दानिश इकबाल* *पीएम नरेंद्र मोदी ने सामाजिक न्याय के आधार पर पसमंदा मुसलमानों को मुख्य धारा में लाने का काम किया: दानिश इकबाल* पटना, देश के दोनों सदनों, राज्य सभा और लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल के पारित होने के उपलक्ष्य में आज पटना स्थित विद्यापति भवन में बिहार पसमांदा फाउंडेशन द्वारा 'शुक्रिया मोदी जी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार पसमांदा फाउंडेशन के अध्यक्ष और बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल के पारित होने से अब गरीब मुसलमानों के साथ अन्याय नहीं होगा। इससे 'सबका साथ, सबका विकास' का संकल्प साकार होगा। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि वक्फ एक तरह का ट्रस्ट है, जो मुसलमानों के हित में काम करने के लिए बनाया गया था। इस ट्रस्ट को मुसलमानों के सभी वर्गों के साथ न्याय करने का अधिकार है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसका लाभ कुछ लोगों तक सीमित रह गया। कमजोर मुसलमान इस लाभ से वंचित रहे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पास किया गया। उन्होंने कहा, "इस विधेयक के पास होने के बाद देश के करोड़ों मुसलमान आज प्रधानमंत्री को धन्यवाद दे रहे हैं। धन्यवाद दे भी तो क्यों नहीं। इस कानून में वक्फ की जायदाद और मजबूत होगी। इससे किसी को खतरा नहीं होगा। इसमें महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। वक्फ गरीबों और अनाथों के लिए होता है। इसका लाभ कोई और ले रहा था, उनसे जरूर हक छीनेगा और आम मुसलमान तक ये पहुंचेगा।" भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि आज इस वक्फ कानून को लेकर मुसलमानों को बरगलाया जा रहा है, जबकि हकीकत है कि लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर हो रही चर्चा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हिस्सा नहीं लिया। इधर, बिहार पसमांदा फाउंडेशन के अध्यक्ष और बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड द्वारा कभी भी गरीब मुसलमानों को उसका हक देने की कोशिश नहीं की गई। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक न्याय के आधार पर पसमंदा मुसलमानों को मुख्य धारा में लाने का काम किया और उन लोगों के साथ जो इनके हक और हुकूक को छिनने की मंशा रखते थे, उनके सपनों को तोड़ दिया। उन्होंने उपस्थित उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार वक्फ बोर्ड को और मजबूत बनाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि इस बोर्ड को इतना मजबूत बनाइए कि यह अस्पताल बना सके, स्कूली बच्चों के लिए स्कूल बने, बेवा महिलाओं को सुविधा मिल सके। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वक्फ बोर्ड के लाभ का पैसा गया कहाँ? आज यह सबसे बड़ा सवाल है और सही अर्थों में जिन्होंने वक्फ को लेकर गड़बड़ किया वही लोग आज मुसलमानों को बरगला भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून बनने के बाद पसमंदा मुसलमान आज पीएम मोदी को शुक्रिया कह रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आज यह सोचने की जरूरत है। यह पसमांदा समाज वही है जो पाकिस्तान का भी विरोध किया था। आज भी हम हिंदुस्तान के हैं और इसी के विकास के लिए खपेंगे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री जनक राम एवं पसमांदा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मो. नूर आलम धोबी, डॉ अमन हवारी, फैयाज काजमी, फिरोज सकारी, दिलशाद कलाल, कासिम हवारी, सेराज अहमद, शमशाद अंसारी, मो. इसराइल, इकबाल खलील, नूरजहां, इकबाल अंसारी, मौलाना फिरोज, शाहबाना परवीन , रुकसाना परवीन, फातिमा खातून, रहमती खातून, फौजुद्दीन मंसूरी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। [17/04, 18:28] SB Basant Jee: *बिहार पसमांदा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'शुक्रिया मोदी जी' का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन* पटना : देश के दोनों सदनों, राज्य सभा और लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल के पारित होने के उपलक्ष्य में आज पटना स्थित विद्यापति भवन में बिहार पसमांदा फाउंडेशन द्वारा 'शुक्रिया मोदी जी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार पसमांदा फाउंडेशन के अध्यक्ष और बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल के पारित होने से अब गरीब मुसलमानों के साथ अन्याय नहीं होगा। इससे 'सबका साथ, सबका विकास' का संकल्प साकार होगा। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि वक्फ एक तरह का ट्रस्ट है, जो मुसलमानों के हित में काम करने के लिए बनाया गया था। इस ट्रस्ट को मुसलमानों के सभी वर्गों के साथ न्याय करने का अधिकार है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसका लाभ कुछ लोगों तक सीमित रह गया। कमजोर मुसलमान इस लाभ से वंचित रहे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पास किया गया। उन्होंने कहा, "इस विधेयक के पास होने के बाद देश के करोड़ों मुसलमान आज प्रधानमंत्री को धन्यवाद दे रहे हैं। धन्यवाद दे भी तो क्यों नहीं। इस कानून में वक्फ की जायदाद और मजबूत होगी। इससे किसी को खतरा नहीं होगा। इसमें महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। वक्फ गरीबों और अनाथों के लिए होता है। इसका लाभ कोई और ले रहा था, उनसे जरूर हक छीनेगा और आम मुसलमान तक ये पहुंचेगा।" भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि आज इस वक्फ कानून को लेकर मुसलमानों को बरगलाया जा रहा है, जबकि हकीकत है कि लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर हो रही चर्चा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हिस्सा नहीं लिया। इधर, बिहार पसमांदा फाउंडेशन के अध्यक्ष और बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड द्वारा कभी भी गरीब मुसलमानों को उसका हक देने की कोशिश नहीं की गई। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक न्याय के आधार पर पसमंदा मुसलमानों को मुख्य धारा में लाने का काम किया और उन लोगों के साथ जो इनके हक और हुकूक को छिनने की मंशा रखते थे, उनके सपनों को तोड़ दिया। उन्होंने उपस्थित उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार वक्फ बोर्ड को और मजबूत बनाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि इस बोर्ड को इतना मजबूत बनाइए कि यह अस्पताल बना सके, स्कूली बच्चों के लिए स्कूल बने, बेवा महिलाओं को सुविधा मिल सके। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वक्फ बोर्ड के लाभ का पैसा गया कहाँ? आज यह सबसे बड़ा सवाल है और सही अर्थों में जिन्होंने वक्फ को लेकर गड़बड़ किया वही लोग आज मुसलमानों को बरगला भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून बनने के बाद पसमंदा मुसलमान आज पीएम मोदी को शुक्रिया कह रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आज यह सोचने की जरूरत है। यह पसमांदा समाज वही है जो पाकिस्तान का भी विरोध किया था। आज भी हम हिंदुस्तान के हैं और इसी के विकास के लिए खपेंगे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री जनक राम एवं पसमांदा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मो. नूर आलम धोबी, डॉ अमन हवारी, फैयाज काजमी, फिरोज सकारी, दिलशाद कलाल, कासिम हवारी, सेराज अहमद, शमशाद अंसारी, मो. इसराइल, इकबाल खलील, नूरजहां, इकबाल अंसारी, मौलाना फिरोज, शाहबाना परवीन , रुकसाना परवीन, फातिमा खातून, रहमती खातून, फौजुद्दीन मंसूरी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Apr 17 2025, 18:37