जीविका संपोषित 2400 ग्राम संगठनों में होगा महिᛂला संवाद
18 अप्रैल को डीएम हरी झंडी दिखाकर 21 एलईडी गाड़ियों को करेंगे खाना
सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देने तथा इसे और प्रभावी बनाने के लिए 18 अप्रैल 2025 से वैशाली सहित पूरे राज्य में महिला संवाद का आयोजन जीविका संपोषित ग्राम संगठनों में किया जा रहा है। यह जानकारी बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने दी।
उन्होनें कहा कि 2469 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाएं, चाहे वे जीविका से जुड़ी हों या जीविका से न जुड़ी हों, संवाद कार्यक्रम में भाग ले सकती हैं। महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार - की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। सरकार - द्वारा महिला विकास के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम प्रारंभ किए - गए हैं। संवाद कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि जिन महिलाओं को अभी तक योजना विशेष का लाभ नहीं मिल पाया है। उसका लाभ उन्हें उपलब्ध कराया जा सके। बेहतर योजना सूत्र के लिए महिला संवाद में महिलाओं से मंतव्य और परामर्श भी प्राप्त किए जाएंगे।
18 अप्रैल को जिलाधिकारी हरी झंडी दिखाकर महिला संवाद के लिए 21 एलईडी गाड़ियों को प्रखंडों के लिए रवाना करेंगे। डीडीसी ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के लिए आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तिकरण नीति 2015, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन, जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, विहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना आदि कई योजनों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला संवाद में जीविका दीदी अपनी सफलता की कहानी भी सुनाएंगी। प्रखंड स्तर पर भी इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रेस वार्ता में जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी नीरज, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका वंदना कुमारी, जीविका के कम्युनिकेशन मैनेजर संतोष कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Apr 17 2025, 11:50