सभापति और नप के अफसरों ने दिये जवाब
![]()
हाजीपुर
नगर परिषद के वार्ड नंबर 03 में मंगलवार को नगर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम का विधिवत उद्घघाटन सभपाति डॉ. संगीता कुमारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी रुचि प्रिया, नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी, नगर प्रबंधक अभय कुमार निराला, कनीय अभियंता कृष्ण चंद्र प्रकाश, वार्ड पार्षद उर्मिला कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसी के साथ वार्डों में आयोजित किए जाने वाले जनसंवाद कार्यक्रम अभियान भी शुरू हो गया।
नगर जनसंवाद कार्यक्रम में पेंशन, जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, आवास से संबंधित, आरटीपीएस काउंटर एनयूएलएम का काउंटर लगाया गया। जिसमें लोगों को सरकार की ओर से चल रही योजनाओं कीं जानकारी दी गई। वहीं नागरिकों तक पहुंच रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई। पहले दिन जनसंवाद कार्यक्रम में दर्जनों लोगों सभापति और अधिकारियों को अपनी समस्या बताई। शौचालय निर्माण के लिए आवेदन भी दिए।
नागरिकों ने किए सवाल, मांगा जवाब : जनसंवाद में मोहल्ले वासियों ने सीधे अपने नगर परिषद के अधिकारी व सभापति से कई सवाल किए। सभापति ने लोगों की बात सुनी। सभापति ने वहां तैनात अधिकारियों से समस्या नोट करने और त्वरित समाधान का भी निर्देश दिया। जनसंवाद अभियान के पहले दिन काफी लोग शिविर में पहुंचे थे। जनसंवाद के प्रति नागरिक काफी जागरूक दिखे। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति ने कहा कि वार्डों में होने वाले संवाद कार्यक्रम के जरिए लोगों से सीधी बातचीत होगी। समस्याएं सामने आएंगी। उसका त्वरित समाधान भी कराया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र के नए वार्डों में चिह्नित स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम में नगर परिषद से संबंधित सभी विभागों का काउंटर लगाया जाएगा। जिससे आमलोगों से जरूरत संबंधी आवेदन लिए जाएंगे।
Apr 16 2025, 12:28