तेजस्वी ने राघोपुर में सतुआनी पर लग्नदेव संग खाया सतुआ
राघोपुर
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राघोपुर के रामपुर श्यामचंद पंचायत में ब्रबाबा भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम मैं उनके साथ राजसभा सांसद संजय यादव मौजूद थे। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार दास और संचालन लक्ष्मण दास ने किया।
कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने कहा हमलोगों ने दलित समाज को मुख्य घारा से जोड़ने का काम किया है
कार्यक्रम खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने सतुआनी के मौके पर स्थानीय लग्न देवदास के यहां सतुआ खाया। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सभी को पता है कि बाबा साहब अंबेडकर का इस देश के लिए क्या योगदान रहा है। बाबा साहब अंबेडकर को आज हर कोई याद कर रहा है। तेजस्वी ने कहा कि बाबा साहब ने देश का संविधान लिखने का काम किया है। देश संविधान से चलता है। आज हम लोगों को संकल्प लेना चाहिए। संविधान की रक्षा जिंदगी भर हम लोग करने का काम करेंगे। संविधान है, तो आप, हम और यह देश है। संविधान खत्म हो जाएगा तो देश टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा।
संविधान हर जाति, हर धर्म को जोड़ने का काम करता है। बाबा साहब ने संविधान में दलित अक्ति पिछड़ा भाइयों को आरक्षण दिया। आरक्षण की बदौलत दलित समाज मुख्य धारा में है। सामाजिक तौर पर दलित समाज ने कितनी प्रताड़ना झेली है। लालू यादव की सरकार में अति पिछड़ा पिछड़ा समाज एवं मंडल कमीशन लागू करवाने का काम किया गया। 17 महीने के शासनकाल में हम लोगों ने जातीय गणना करने के बाद 65 फीसदी आरक्षण करवाने का काम किया।
एक मौका हमें दीजिए फिर देखिए...
तेजस्वी ने कहा कि एक मौका हमें दीजिए सरकार हम लोगों की जब बनेंगी तब दलित को जमीन के लिए पैसा घर के लिए पैसा और रोजगार के लिए पैसा दिया जाएगा। माता बहने को ढाई हजार रुपए प्रति महीने खाते में दिया जाएगा। विधवा और वृद्धा पेंशनर 1500 दिया जाएगा। 500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। राजंद गरीबों की वहीं भाजपा अमीर की पार्टी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन राय, पूर्व मुखिया शशि राय, कुंवर विजय, नेमधारी राय, शिव शंकर दास, ननहक दास मौजूद रहे।
आंबेडकर की भूमिका पर लोगों ने प्रकाश डाला
राजापाकर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रखंड के अलीपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती धूमधाम से मनाई। वहीं राजद कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बैकुंठपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मीना बसकीत डिग्री कॉलेज में संस्थान के सदस्यों ने उनके तैलीय चित्र पर फूल माला चढ़ाएं। जबकि अहिआई गांव में समाजसेवियों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। अन्य राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने भी डाक्टर अम्बेदकर को श्रद्धांजलि दी।
भारत रत्न की जीवनी से कराया गया रू-ब-रू
बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती राघोपुर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर रुस्तमपुर से मलिकपुर होते हुए वीरपुर तक शोभा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता गौतम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, विचारक और शिक्षा के प्रतीक भी थे। पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कहा कि डॉक्टर आंबेडकर ने भारतीय संविधान निर्माण में अहम योगदान दिया। भाजपा नेता हरेंद्र दास ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का जीवन हमें सिखाता है कि हालात कितने भी मुश्किल हो, अगर मन में आत्मविश्वास और लक्ष्य पाने की जिद्द हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।
Apr 16 2025, 11:06