सोनभद्र:ओबरा में नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, डाला और ओबरा के बच्चों ने दिखाया दम
![]()
विकास कुमार अग्रहरी,सोनभद्र।ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र के आर्य समाज बीएमएस कार्यालय में रुचिर डांस इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित नृत्य प्रतियोगिता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में डाला और ओबरा के कई प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी नृत्य कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत ओबरा की अध्यक्ष चांदनी देवी और विशिष्ट अतिथि सुधा विजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। रुचिर डांस इंस्टीट्यूट की संचालिका रुचि गोपाल ने बताया कि उन्होंने भातखंडे डीम्ड यूनिवर्सिटी लखनऊ से भरतनाट्यम में संगीत स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने पिछले 12 वर्षों से सोनभद्र-ओबरा क्षेत्र के बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण देकर उनके कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु समूहों के बच्चों ने मंच पर अपनी नृत्य प्रतिभा का जादू बिखेरा। विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया, साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। सुधा विजय कुमार ने युवा कलाकारों को उपहार प्रदान किए, जबकि चांदनी देवी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विजेताओं की सूची घोषित कर दिया गया है जिसमें सब जूनियर वर्ग प्रथम पुरस्कार-अंजली शर्मा द्वितीय पुरस्कार-वैष्णवी साहनी तृतीय पुरस्कार-अनवीर श्रीवास्तव और जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार-पारिता श्रीवास्तव द्वितीय पुरस्कार- कृष्णा उपाध्याय तृतीय पुरस्कार- लतिका प्रजापति और सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार- राहुल द्वितीय पुरस्कार- काजल तृतीय पुरस्कार- साक्षी शर्मा यह सफल आयोजन रुचिर डांस इंस्टीट्यूट की संस्थापिका रुचि गोपाल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने स्वयं निर्णायक की भूमिका निभाई, जिसमें डॉक्टर रीमा सिंह और सुश्री श्वेता पांडे ने उनका साथ दिया।
इस प्रतियोगिता ने न केवल ओबरा बल्कि डाला क्षेत्र के भी युवा नर्तकों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में नृत्य कला के प्रति रुचि और उत्साह को बढ़ावा दिया है।
Apr 15 2025, 19:29