दुमका : जनता को बताएगी हेमंत सरकार की नाकामी, भाजपा ने तय की नई रणनीति
![]()
दुमका : विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा लगातार नई रणनीतियाँ बना रही है। भाजपा अब हर विधानसभा स्तर पर हेमंत सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाएगी और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनायेगी। गुरुवार को अग्रसेन भवन में भाजपा के दुमका विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को कई मंत्र दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू ने की। वहीं मंच संचालन जिला महामंत्री डॉ० पवन केसरी ने किया तथा सम्मेलन के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू द्वारा किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी का वोट का प्रतिशत बढ़ा था लेकिन उस बढ़त को पार्टी जीत में तब्दील नहीं कर पायी। कहा कि पिछले करीब 6 सालों में झारखण्ड का जिस रफ्तार से विकास होना था वो नहीं हो पा रहा। हेमंत सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और जनता अब अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। कहा कि भारतीय राजनीति में भाजपा ने आमूलचूल परिवर्तन किया है। भाजपा ने परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद, विकासवाद और अंत्योदय को राजनीति की मुख्यधारा में स्थापित किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बीते 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर तेज़ गति से अग्रसर हुआ है। यह यात्रा मात्र आर्थिक प्रगति की नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की है। मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाएं आज अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके जीवन में बदलाव ला रही हैं।
पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कैडर आधारित संगठन है। हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए राजनीति करते हैं। चुनावी सफलता का मूल मंत्र हमारी कार्यपद्धति, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की समर्पित भावना है। कहा कि झारखंड में भाजपा निरंतर संगठनात्मक विस्तार कर रही है, और प्रत्येक गांव, टोला और बूथ तक हमारी मजबूत उपस्थिति इसका प्रमाण है।
सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
अनुज आर्या ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र सिंह, डॉ अंजुला मुर्मू, निवास मंडल,डॉ अमिता रक्षित, जिला मंत्री गुंजन मरांडी, सोनी हेंब्रम, सुजीत यदुवंशी, दिनेश सिंह, मंडल अध्यक्ष गणपति पाल, सहदेव मरांडी, मणिलाल गृही, नरेश चंद्र मंडल, मोर्चा अध्यक्ष रूपेश मंडल, श्रीधर दास, ममता साह, ओम केसरी, अमन राज, मनीष कुमार, बिक्की राउत, पूर्व नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, पंकज वर्मा, अजय गुप्ता, रामवतार भलोटीया, नीतू झा, गायत्री जायसवाल, टिंकू गण जूही शाह, रानी सिंह, दीपाली मंडल, प्रवीण भदौरिया, आनंद कुमार, इंद्रजीत कुमार, अरविंद दुबे सहित सभी शक्तिकेंद्र, बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
Apr 12 2025, 22:01