राघोपुर महोत्सव के मौके पर पौशा लगा पर्यावरण बचाने का संकल्प
मंगलवार को राघोपुर प्रखंड के प्रांगण में पौधरोपण करते राधोपुर बीडीओ और सीओ।
राघोपुर
राघोपुर महोत्सव के मौके पर प्रखंड परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी के द्वारा पौधारोपण किया गया। मौके पर मौजूद पदाधिकारी एवं अन्य लोगों ने पौधारोपण के पश्चात उसे बचाने का संकल्प लिया।
![]()
बीडीओ आनंद प्रकाश ने कहा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। घरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपन की संकल्प लेने की जरूरत है।
सीओ दीपक कुमार ने कहा कि पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ्य है। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के महानिदेशक प्रतिनिधि गौतम सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए जीवन में पौधारोपण करना चाहिए। जीवनदायी आक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत पौधे ही हैं। अगर पौधे नहीं रहेंगे तो हमें आक्सीजन की दिक्कत हो जाएगी।
![]()
वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न है। शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें अपने जीवन से ज्यादा इसकी देखभाल की जरूरत है। फिर पौधे के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पंचायत राज पदाधिकारी विपुल विक्रम ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का टूट संबंध है, पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाया गया वर्षों का लाभहमें मिल रहा है। हमारे आसपास हरियाली दिख रहा है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। इस मौके पर पंचायत राज पदाधिकारी, भाजपा नेता महेंद्र शरण उपाध्यक्ष स्ललन सिंह, भाजपा पूवीं मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, पश्चिमी मंडल आअध्यक्ष शिवशंकर यादव, लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष राम जीवन पासवान, राम बच्चन राय, जयप्रकाश सिंह उर्फ छोटू, मनोज कुमार, मोहनकुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने अपनी बात कही।
Apr 03 2025, 11:45