बलिया:पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन, शिक्षक-कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी, एनपीएस और यूपीएस का विरोध
संजीव सिंह बलिया।पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बलिया अटेवा ने मंगलवार को काला दिवस मनाया। एनपीएस और यूपीएस का विरोध जताते हुए शिक्षक-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधी। कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पीएम को संबोधित ज्ञापन प्रेषित करते हुए सरकार से एनपीएस व यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग । आज atewa /nmops के आह्वान पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के नेतृत्व में जनपद के तमाम विभागों के शिक्षक कर्मचारियों ने NPS/UPS के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य किया और ज्ञापन कार्यक्रम में भी अपनी सहभागिता प्रदान की। आज के कार्यक्रम को अपना कार्यक्रम मे विशेष रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए जनपद के सभी शिक्षकों/कर्मचारियों/अधिकारियों, श्रमिक समन्वय समिति, रा. क. महासंघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ, रा. क. संयुक्त परिषद, विकास भवन संघ, सफाई कर्मचारी संघ, पोस्ट ऑफिस संघ, लेखपाल संघ, सिंचाई विभाग, pwd संघ, जल निगम, GST संघ, ITI संघ, प्रा शि संघ, महिला प्रा शि संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ और अटेवा के सभी संघर्षशील पदाधिकारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। अटेवा जिलाध्यक्ष समीर कुमार पांडेय तथा महामंत्री राकेश कुमार मौर्य के संयुक्त के नेतृत्व में सभी ने एक स्वर में यूपीएस को हटाकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ने कही की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिए गए निर्णय के अनुसार आज पूरे देश में काला दिवस मनाया गया। एक मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर मज़दूर दिवस के दिन पूरे देश के शिक्षक, कर्मचारी एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार देश के शिक्षकों अर्धसैनिक बलों को पुरानी पेंशन बहाल कर उनके बुढ़ापे की लाठी को मजबूत करे। सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि सीमा पर खड़े जवान के लिए एक भी पेंशन की व्यवस्था नहीं है और देश की संसद में बैठे हुए नेताओं को चार-चार पेंशन दी जा रही है। जिला प्रवक्ता विनय राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा।इस ज्ञापन कार्यक्रम में अटेवा जिला कार्यकारिणी से अखिलेश सिंह, संजय पाण्डेय, विनय राय, संजीव कुमार सिंह, राजीव गुप्ता, मलय पाण्डेय, श्रीमती चित्रलेखा सिंह के साथ ही जनपद के प्रमुख संगठनों से राजेश पाण्डेय अध्यक्ष राक महासंघ, अजय सिंह अध्यक्ष श्रमिक समन्वय समिति,श्री अविनाश उपाध्याय महामंत्री जिला श्रमिक समन्वयक समिति, डॉ सुशील तिवारी अध्यक्ष विकास भवन, रंजय कुमार कार्यकारी अध्यक्ष महासंघ, मुकेश सिंह अध्यक्ष पोस्ट ऑफिस संघ, श्री निर्भय नारायण सिंह लेखपाल संघ, राजेश तिवारी महामंत्री पी डब्लू डी, प्रेम शंकर सिंह, सतीश सिंह अध्यक्ष TSCT, अजय सिंह अध्यक्ष प्रा शि संघ, किरण भारती अध्यक्ष महिला प्रा शि संघ, अनु सिंह महिला संघ, मंदाकिनी द्विवेदी, अरुण सिंह अध्यक्ष रिटायर्ड कर्मचारी संघ, योगेन्द्र नाथ पाण्डेय अध्यक्ष रा. क. सं. परिषद,हेमंत सिंह, महामंत्री रा क सं परिषद, शैलेश कुमार सिंह महामंत्री माध्यमिक, रणजीत सिंह, आलोक यादव पूर्व अध्यक्ष नवानगर, राकेश सिंह अध्यक्ष नगरा, क्रांति देव सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नवानगर, अजय चौबे अध्यक्ष बेलहरी, अंकुर द्विवेदी अध्यक्ष हनुमानगंज, मुकेश गुप्ता अध्यक्ष पंदह, विनय विशेन अध्यक्ष चिलकहर, अजित सिंह अध्यक्ष बैरिया विवेक सिंह महामंत्री बांसडीह,रोहित कुमार, संजय खरवार कोषाध्यक्ष बांसडीह, रामप्रवेश चौधरी, प्रतीक मिश्रा, राजेश सिंह RSM, राम बदन राम, विनोद यादव, जितेंद्र कुमार, विक्रम यादव, भवतोष पाण्डेय, रवि वर्मा, लक्ष्मण यादव, गौतम पांडेय,ब्रजेश कुमार सिंह ,राजीव नयन पांडेय सहित जनपद के सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।अंत में आज के कार्यक्रम में आये हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किए समीर कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष अटेवा बलिया ने।
![]()

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बलिया अटेवा ने मंगलवार को काला दिवस मनाया। एनपीएस और यूपीएस का विरोध जताते हुए शिक्षक-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधी। कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पीएम को संबोधित ज्ञापन प्रेषित करते हुए सरकार से एनपीएस व यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग । आज atewa /nmops के आह्वान पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के नेतृत्व में जनपद के तमाम विभागों के शिक्षक कर्मचारियों ने NPS/UPS के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य किया और ज्ञापन कार्यक्रम में भी अपनी सहभागिता प्रदान की। आज के कार्यक्रम को अपना कार्यक्रम मे विशेष रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए जनपद के सभी शिक्षकों/कर्मचारियों/अधिकारियों, श्रमिक समन्वय समिति, रा. क. महासंघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ, रा. क. संयुक्त परिषद, विकास भवन संघ, सफाई कर्मचारी संघ, पोस्ट ऑफिस संघ, लेखपाल संघ, सिंचाई विभाग, pwd संघ, जल निगम, GST संघ, ITI संघ, प्रा शि संघ, महिला प्रा शि संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ और अटेवा के सभी संघर्षशील पदाधिकारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। अटेवा जिलाध्यक्ष समीर कुमार पांडेय तथा महामंत्री राकेश कुमार मौर्य के संयुक्त के नेतृत्व में सभी ने एक स्वर में यूपीएस को हटाकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ने कही की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिए गए निर्णय के अनुसार आज पूरे देश में काला दिवस मनाया गया। एक मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर मज़दूर दिवस के दिन पूरे देश के शिक्षक, कर्मचारी एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार देश के शिक्षकों अर्धसैनिक बलों को पुरानी पेंशन बहाल कर उनके बुढ़ापे की लाठी को मजबूत करे। सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि सीमा पर खड़े जवान के लिए एक भी पेंशन की व्यवस्था नहीं है और देश की संसद में बैठे हुए नेताओं को चार-चार पेंशन दी जा रही है। जिला प्रवक्ता विनय राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा।इस ज्ञापन कार्यक्रम में अटेवा जिला कार्यकारिणी से अखिलेश सिंह, संजय पाण्डेय, विनय राय, संजीव कुमार सिंह, राजीव गुप्ता, मलय पाण्डेय, श्रीमती चित्रलेखा सिंह के साथ ही जनपद के प्रमुख संगठनों से राजेश पाण्डेय अध्यक्ष राक महासंघ, अजय सिंह अध्यक्ष श्रमिक समन्वय समिति,श्री अविनाश उपाध्याय महामंत्री जिला श्रमिक समन्वयक समिति, डॉ सुशील तिवारी अध्यक्ष विकास भवन, रंजय कुमार कार्यकारी अध्यक्ष महासंघ, मुकेश सिंह अध्यक्ष पोस्ट ऑफिस संघ, श्री निर्भय नारायण सिंह लेखपाल संघ, राजेश तिवारी महामंत्री पी डब्लू डी, प्रेम शंकर सिंह, सतीश सिंह अध्यक्ष TSCT, अजय सिंह अध्यक्ष प्रा शि संघ, किरण भारती अध्यक्ष महिला प्रा शि संघ, अनु सिंह महिला संघ, मंदाकिनी द्विवेदी, अरुण सिंह अध्यक्ष रिटायर्ड कर्मचारी संघ, योगेन्द्र नाथ पाण्डेय अध्यक्ष रा. क. सं. परिषद,हेमंत सिंह, महामंत्री रा क सं परिषद, शैलेश कुमार सिंह महामंत्री माध्यमिक, रणजीत सिंह, आलोक यादव पूर्व अध्यक्ष नवानगर, राकेश सिंह अध्यक्ष नगरा, क्रांति देव सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नवानगर, अजय चौबे अध्यक्ष बेलहरी, अंकुर द्विवेदी अध्यक्ष हनुमानगंज, मुकेश गुप्ता अध्यक्ष पंदह, विनय विशेन अध्यक्ष चिलकहर, अजित सिंह अध्यक्ष बैरिया विवेक सिंह महामंत्री बांसडीह,रोहित कुमार, संजय खरवार कोषाध्यक्ष बांसडीह, रामप्रवेश चौधरी, प्रतीक मिश्रा, राजेश सिंह RSM, राम बदन राम, विनोद यादव, जितेंद्र कुमार, विक्रम यादव, भवतोष पाण्डेय, रवि वर्मा, लक्ष्मण यादव, गौतम पांडेय,ब्रजेश कुमार सिंह ,राजीव नयन पांडेय सहित जनपद के सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।अंत में आज के कार्यक्रम में आये हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किए समीर कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष अटेवा बलिया ने।






जानकारी के अनुसार, सरया बगडोरा गांव में जब दोपहर में किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी अचानक गेहूं के खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते धनीराम, मिनहाज अंसारी, अशोक सिंह, राम प्रसाद, श्रीकिशुन राजभर, चंद्रमा और धनुषधारी के खेतों में आग फैल गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब लपटें उठती देखीं तो शोर मचाना शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और अथक प्रयास से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच बीघे में खड़ी पूरी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जिससे उनका दर्द छलक पड



शैक्षिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ एक अप्रैल को खास अंदाज में किया जाएगा। नए सत्र के पहले दिन स्कूलों को फूलों, पत्तियों, गुब्बारों और पेड़-पौधों को झंडियों से सजाया जाएगा। आकर्षक रंगोली बनाकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया जाएगा। विद्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षक बच्चों का तिलक लगाने के साथ ही फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। इसके अलावा, मिड-डे मील में हलवा और खीर बनाकर बच्चों को खिलाई जाएगी, ताकि उनका पहला दिन खास बन सकें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देशों के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों में इस आयोजन कराने के लिए निर्देश दिए हैं। इस सत्र में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।
नवरात्र के अवसर पर प्रबुद्ध दर्शन शास्त्री डॉ विद्यासागर उपाध्याय की नवीन ग्रंथ अथातो मृत्यु जिज्ञासा के प्रकाशन से बुद्धिजीवी समाज में हर्ष व्याप्त है। पुस्तक पर चर्चा करते हुए डॉ उपाध्याय ने बताया कि सोचिए , जब आप मधुर संगीत सुनते हैं,,आनंद आता है, तो आँखें धीरे - धीरे बंद होने लगती हैं।कभी भी जब आनन्द आता है तो आँखें बंद होती हैं।लेकिन जब परमानन्द आता है तो आँखें सदैव के लिए बन्द हो जाती हैं। मृत्यु परमानंद है ऐसा मेरा मत है।मृत्यु कैसी है इसे जानने के लिए मरना होगा और जो मर गया वो अपना अनुभव बताने आज तक नहीं आया।फिर करें तो क्या करें। ऐसी दशा में हम दर्शन का आश्रय लेते हैं। ज्ञान,भक्ति,कर्म,सेवा,गुरु,संन्यास इत्यादि से हम परम सत्य को जानना चाहते हैं।अभी कुम्भ मेले में एक आईआईटीयन बाबा को देखकर भारत-देश की जनता विस्मय-विमुग्ध हो गई। इन्होंने इससे पहले कोई शिक्षित संन्यासी नहीं देखा था?व्यास से लेकर कृष्ण तक, आदि गुरु शंकराचार्य से लेकर महावीर तक, महर्षि अरविन्द - सभी उच्च-शिक्षित थे।कृष्णमूर्ति, रजनीश, अरविन्द, चिन्मयानंद सभी उच्च शिक्षित।वास्तव में, अत्यन्त मेधावी होना संन्यासी होने की पहली शर्त है।जबसे मनुष्य जाति के अंदर चिंतन की योग्यता आयी हुई तबसे वो शंका में है।हर वस्तु और विचार को तर्क की कसौटी पर कसने हेतु व्याकुल है।उसकी सबसे बड़ी जिज्ञासा है कि मृत्यु क्या है?जीवन क्या है?सृष्टि कैसे हुई है?इसका रचनाकार कैसा है?इसी जिज्ञासा ने अनेक दार्शनिक,विचारक,चिंतक,पैगम्बर,अवतार उत्पन्न किए हैं।किसी ने कहा ईश्वर है,किसी ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया।किसी ने कहा सृष्टि ईश्वर की रचना है तो किसी ने इसे प्रकृति के नियमों के अधीन माना।हजारों विचारधाराओं के टकराव के बावजूद सबने स्वीकार किया कि अंतिम सत्य तो मृत्यु ही है।संसार में किसी की गारंटी नहीं है लेकिन मृत्यु की गारंटी है।मृत्यु आनी ही है।आप रोए,चिल्लाए, स्वयं की खूब सुरक्षित करें लेकिन मृत्यु आएगी जरूर।दुर्भाग्य से जिस दिन शरीर छूट जाता है उसी को लोग मृत्यु समझते है लेकिन सच तो ये है कि जिस क्षण आपका जन्म हुआ उसी दिन से मृत्यु का आरंभ हो गया।एक - एक क्षण आप एक्सपायर हो रहे हैं अर्थात मर रहे है।जन्म दिन पर मोमबत्ती बुझाते है अर्थात आपकी एक वर्ष की जीवन ज्योति बुझ गई।अगले साल एक और दीपक बुझेगा।एक दिन अंतिम दीपक भी बुझ जाएगा। हर व्यक्ति मृत्यु से भयभीत होता है। श्मशान घाट पर बैठा हर व्यक्ति घबराने लगता है।किसी असाध्य रोग की सूचना मिलते ही खून सूखने लगता है।यह भय बड़ा भयानक है।क्यों ना इस भय को मार डाला जाय।आप जानते है कि किसी विषय से आप जितना डरते है वो उतना ही डराता है।इस ग्रन्थ के प्रणयन का एकमात्र उद्देश्य है मनुष्य जाति से मृत्यु का भय समाप्त करना ।उसे बताना कि मृत्यु एक साधारण घटना मात्र है।मृत्यु नए जीवन का प्रवेश द्वार है।नया जन्म,नया शरीर,नई उमंग के लिए मृत्यु एक सामान्य प्रक्रिया है।जैसे सांप अपनी केंचुली छोड़ कर आनंदित होता है वैसे ही आपको भी इस नश्वर शरीर का त्याग कर नवीन शरीर का आनंद लेना है। जीवन गंगा की तरह प्रवाहमान है।गंगा गंगोत्री से निकलती है और गंगासागर में मिलती है।गंगोत्री जन्म है और गंगासागर मृत्यु।गंगोत्री और गंगासागर अलग नहीं है बल्कि एक ही प्रवाह के दो छोर हैं।मृत्यु ही वो माध्यम है जो नव जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है। मृत्यु से भय इसलिए होता है क्योंकि शरीर और संसार से आपको मोह है।जब आप जन्म लिए तो केवल हाथ पैर ही लेकर पैदा नहीं हुए बल्कि भूख प्यास काम क्रोध और अहम वृत्ति भी लेकर पैदा हुए।ये जो अहम वृत्ति है यही बंधन का कारण है।अहम वृत्ति अर्थात ये शरीर मेरा है,घर मेरा है,परिवार मेरा है,धरती मेरी है। जिस दिन ज्ञान हो जाएगा कि ये कुछ भी मेरा नहीं है,शरीर तो छूटेगा ही बाकी सब कुछ छूट जाना है,उसी दिन इस अहम वृत्ति का नाश हो जाएगा।जिसके अहम वृत्ति का नाश होगा वहीं विजेता होगा , मृत्यु को हंसते हुए वरण करेगा।सांख्य दर्शन के प्रणेता कपिलाचार्य के अनुसार यदि दर्पण गोरे आदमी को देख कर उसे अपना प्रतिबिंब माने और खुश हो जाय तथा काले आदमी को देख कर दुखी हो जाय तो माना जायेगा कि दर्पण पुरुष है जो प्रकृति के बंधन में जकड़ा हुआ है।जिस दिन दर्पण अर्थात पुरुष को यह ज्ञात हो जायेगा कि मैं तो केवल दर्पण हूं, प्रतिबिंब से मेरा कोई नाता नहीं है उसी दिन पुरुष प्रकृति के बंधन को तोड़कर अलग हो जायेगा जिसे मोक्ष कहा जाता है। अभी तो हम जिस तरह से हैं, उससे हमको ये लगता है कि ये एक खराब चीज़ है, पर अगर हम हज़ार साल तक जीवित रहें तो मृत्यु हमारे लिये एक बड़ी राहत होगी। अगर हम बहुत ज्यादा समय तक जीवित रहें तो लोग सोचने लगेंगे कि हम कब मरेंगे? मृत्यु एक जबरदस्त राहत है। बस, बात इतनी ही है कि ये अकाल न हो, समय से पहले न हो।मृत्यु कोई घटना नहीं है यह तो एक यात्रा है, जिसकी शुरुआत जन्म के साथ होती है। मृत्यु परम सत्य है जबकि जीवन तो क्षणभंगुर है, आज है तो कल नहीं है। मृत्यु सदैव साथ चलती है, किसी भी पल मृत्यु उपलब्ध हो सकती है। जो मृत्यु का उत्सव मना सकता है वही जीवन का आनंद ले सकता है। शेष लोग तो भयभीत हैं कि पता नहीं कब प्राण निकल जाए और जीवन रूपी स्वप्न का तथा स्वयं के जीवित होने के अहंकार का अंत हो जाए। जीवन को शाश्वत मानकर व्यक्ति अपने "मैं" को सघन बना लेता है, और भूल जाता है कि वह कौन है। उसके लिए मृत्यु उस "मैं" का अंत है जिसे उसने जीवन भर विकसित किया है। मेरी पत्नी, मेरे बच्चे, मेरी संपत्ति, मेरा सम्मान, मेरा पद, मेरी प्रतिष्ठा आदि ना जाने कितने सारे "मैं" उसके साथ जुड़ जाते हैं कि फिर स्वयं से जुड़ने का विचार भी नहीं आता है। लेकिन यह मृत्यु ही है जो सारे भ्रमों का समापन कर देती है।श्रीपाद शंकराचार्य के शब्दों में बुद्धिमान मनुष्य को जीवन की नश्वरता का नित्य स्मरण करना चाहिए । अतएव क्षण - क्षण ईश्वर के स्मरण में ही व्यतीत कीजिए, क्या पता कौन सा क्षण अंतिम हो? पल पल मृत्यु की और बढ़ रहे हैं और संसार में बेहोश हैं। मृत्यु क्या है? मृत्यु के पूर्व जीवन तो है परंतु उसके पूर्व क्या है? मृत्यु के समय कैसा अनुभव होता है? मृत्यु के बाद क्या होता? है यह प्रश्न अनादिकाल से मनुष्य के समक्ष खड़ा है। मृत्यु मनुष्य को कितना भयभीत करती है, कितना ज्यादा कष्ट उत्पन्न करवाती है और कितना तनाव देती है यह अनुभव लगभग प्रत्येक व्यक्ति को है। हर मनुष्य जीवन में किसी ना किसी व्यक्ति के मृत्यु का साक्षी अवश्य होता है। उस समय मृत्यु के संबंध में असंख्य विचार उठते हैं कि मृत्यु की वास्तविकता है क्या? मृत्यु के रहस्य को जानने के लिए हर व्यक्ति उत्सुक है लेकिन उसका रहस्य ना खुलने के कारण वही का वही अटका पड़ा है। बहुत बड़ा प्रश्न है कि मैं कौन हूं? जन्म से पूर्व मैं क्या था? मृत्यु के बाद क्या होना है? यह हाथ मेरा है, लेकिन मैं हाथ नहीं हूं। यह पैर मेरा है, लेकिन मैं पैर नहीं हूं। यह शरीर मेरा है, लेकिन मैं शरीर नहीं हूं, तो आखिर मैं कौन हूं?मैं बहन के पास जाता हूं तो भाई बन जाता हूं। मां के पास जाता हूं तो पुत्र बन जाता हूं।गुरु के पास शिष्य और शिष्य के पास गुरु बन जाता हूं ।आखिर मैं कौन हूं?शरीर तो मर जाता है लेकिन इस मै का क्या होता है?इस प्रश्न ने मानव जाति को हमेशा उलझा के रखा।मृत्यु को देखकर ही बुद्ध ने गृह त्याग किया। मृत्यु को जानकर ही परीक्षित और शुकदेव जी के द्वारा भागवत महापुराण की रचना हुई।आप ये भी जानते हैं कि मृत्यु हमेशा कष्टदाई नहीं होती। कई बार तो जीवन और मृत्यु के बीच कौन सुखद है, यह चुनने में मनुष्य को मौत के पक्ष में अपना निर्णय देना पड़ता है। प्रसंग जीवन और मरण में से वरिष्ठता किसे दी जाए यह निर्णय करने का है। यहाँ सब कुछ सापेक्ष ही ठहरता है। उपयोगिता ही प्रधान है। न जीवन ही सदा सर्वदा उत्तम समझा जा सकता है और न मृत्यु को ही सर्वथा हेय ठहराया जा सकता है। दोनों ही अपने-अपने स्थान पर गुण-दोष की कसौटी पर कसे जाने के उपरान्त श्रेष्ठ समझे जा सकते हैं। आवश्यकता मृत्यु से डरने की नहीं है और न ही उस अनिवार्य वास्तविकता की उपेक्षा करने की है। मृत्यु निश्चित है, और जो निश्चित है, उसकी चिन्ता कैसी? कहते हैं कि कायर रोज मरते हैं जबकि वीर की मृत्यु एक बार होती है।जीवन को जीवन जाना और मृत्यु को जीवन से पृथक और विपरीत जाना, तो चूक गए। फिर बार-बार भटकना होगा और साधक उसे भी न पहचान पाएगा जो दोनों के पार है। एक क्षण पहले या बाद में मृत्यु नहीं हो सकती है। यदि आयु या काल पूरा नहीं हुआ है तो सैकड़ों गोली लगने के बाद भी मृत्यु नहीं होती है। यदि आयु समाप्त हो तो फूल लगने या कुशा के चुभ जाने मात्र से भी मृत्यु हो जाती है। प्रस्तुत ग्रन्थ दर्शन विधायक है।चूंकि दर्शन का शाब्दिक अर्थ होता है दृष्टि और सबकी दृष्टि और दृष्टिकोण भिन्न भिन्न होता है। इसलिए प्रत्येक महापुरुष ने अपने - अपने दृष्टिकोण से इस सर्वोच्च प्रश्न का उत्तर दिया है। प्रस्तुत पुस्तक में मृत्यु को जानने हेतु अनेक महापुरुषों का मत, विभिन्न दृष्टिकोण, सनातन वैदिक वांग्मय, विभिन्न पंथों के मत, स्थानीय विधियों इत्यादि का सहारा लिया गया है। ज्ञान पिपासु पाठक इसे विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से संपूर्ण विश्व में कहीं भी प्राप्त कर अपनी जिज्ञासा शांत कर सकते हैं।उक्त दार्शनिक ग्रंथ के प्रकाशन पर चिन्मय वेदान्त मिशन के संस्थापक श्री कौशिक चैतन्य जी महाराज, अध्यक्ष शंकराचार्य परिषद स्वामी आनन्द स्वरूप जी महाराज,महामंडलेश्वर डॉ सुमनानंद जी महाराज,महामंडलेश्वर राधाशरण सरस्वती जी, इस्कॉन बेंगलुरु के अध्यक्ष श्री मधु पंडित दास,श्री कृष्ण संकीर्तन धाम न्यूयार्क अमेरिका के संस्थापक पण्डित सत्यनिवास वशिष्ठ आदि विद्वत जन ने लेखक को बधाई दी है।
नगरा(बलिया)। चैत्र वासन्तिक नवरात्र के पहले दिन मन्दिरों में श्रद्धालु भक्तों की भारी भींड उमड़ पड़ी। अल सुबह सुबह लेकर शाम तक जय माता के जयकारे की गूंज रही। नवरात्र को देखते हुए सेव केला कन आदि फलों के दामों में इजाफा हो गया है। स्थानीय नगर पंचायत स्थित प्राचीन दुर्गा मन्दिर जगत जननी जगदम्बा भवानी के पूजन अर्चन के लिए प्रातः काल से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुजन यथाशिघ्र पूजन करके मां दुर्गा से आशीष लिया। जय मां दुर्गे हरहर महादेव के उद्घोष से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। भक्त गण अपने घरों में कलश स्थापना कर मां भगवती का विधि विधान से श्रद्धा पूर्वक पूजन अर्चन किया। विभिन्न घरों में मां दुर्गा के पाठ का आयोजन किया गया। या देवी सर्वभुतेषु ------- सर्व मंगल मांगले के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नगर पंचायत के प्राचीन दुर्गा मन्दिर, बाजार दुर्गा मंदिर, ब्लाक दुर्गा मन्दिर सहित क्षेत्र के श्रीनाथ बाबा नरहीं, कामेश्वर नाथ मंदिर पाण्डेयपुर, चण्डीहार मठ सारी सलेमपुर, ढेकवारी स्थित बाबा नर्वदेश्वर महादेव, कोठियां स्थिति सधुआइन की कुटी बाबा भोले नाथ मंदिर आदि क्षेत्र के विभिन्न मन्दिर देवालयों पर श्रद्धालु भक्तों ने जल अक्षत पुष्प प्रसाद सहित सर्वोच्चार विधि से मां भगवती के पूजन अर्चन किये। घरों में माता रानी के लिए कलश स्थापना अखण्ड दीप के साथ मां दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ हुआ। लोगों ने मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखा। महिला पुरुष सहित युवा युवती भी पुजन अर्चन करने में पीछे नहीं रहे। थानाध्यक्ष कौशल पाठक अपने हमराहियों के साथ दिनभर चक्रमण करते रहे।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तरप्रदेश,बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के क्रम मे परिषदीय विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चो के शैक्षिक प्रगति (सत्र परीक्षा 1 व 2, अर्द्धवर्षिक व वार्षिक परीक्षा ) का विवरण प्रेरणा पोर्टल (prernaup.in) पर फिल स्टूडेंट एग्जाम डाटा माड्यूल (FILL STUDENT EXAM DATA) के द्वारा निम्न विवरण के अनुसार बच्चों के अंक पूरित किए जाएं। प्रथम सत्र परीक्षा प्रति विषय =10 अंक अर्द्धवर्षिक परीक्षा प्रति विषय=30 अंक द्वितीय सत्र परीक्षा प्रति विषय= 10 अंक वार्षिक परीक्षा प्रति विषय=50 अंक कुल पूर्णाक प्रति विषय=100 अंक पति
महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तरप्रदेश,बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के क्रम मे परिषदीय विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चो के शैक्षिक प्रगति (सत्र परीक्षा 1 व 2, अर्द्धवर्षिक व वार्षिक परीक्षा ) का विवरण प्रेरणा पोर्टल (prernaup.in) पर फिल स्टूडेंट एग्जाम डाटा माड्यूल (FILL STUDENT EXAM DATA) के द्वारा निम्न विवरण के अनुसार बच्चों के अंक पूरित किए जाएं।
Apr 02 2025, 00:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.0k