दुमका : शहीद दिवस पर याद किए गए भगत सिंह व राजगुरु, कई संगठनों ने वीर शहीदों को किया नमन
दुमका : सिविल सोसायटी, सरदार भागवत राउत विचार मंच और पटेल सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सरदार पटेल चौक में शहीद दिवस पर वीर शहीदों को याद किया गया।
इस अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन करते हुए उनके तैल्यचित्र पर सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव संदीप कुमार जय बमबम ने किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महायोद्धा एवं वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए इनके राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद किया गया।
मौके पर पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार राउत,
सिविल सोसायटी के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम केशरी, डॉ०अजय कुमार गुप्ता, रामाकांत साह, विजय कुमार सोनी, लक्ष्मी नारायण साह, निवर्तमान वार्ड पार्षद सुमंत कुमार यादव, अरूण कुमार साह, नरेश प्रसाद साह, मुकेश कुमार, कुंदन कुमार, रोहित यादव, रविकांत राउत, संतोष राउत, जैकी पासवान, राहुल साह आदि मौजूद थे।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)





Mar 23 2025, 20:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.3k