मौसम का हाल : बिहार में हर दिन बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में इन जिलों में आंधी-पानी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट
डेस्क : बिहार में हर दिन मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते जहां ऐसा लग रहा था कि ठंड की विदाई हो चुकी है। वहीं एकबार फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान मे आई गिरावट से ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं सूबे में कल शनिवार से तेज हवा चलने और बादल छाने के आसार हैं। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।
![]()
मौसम विभाग ने 8 मार्च को किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई जिले के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई है। वहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं पटना बादल छाये रहेंगे। पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवातीय परिसंचरण का हल्का असर बिहार के मौसम में देखा जा रहा है। वहीं 9 मार्च को पश्चिमी हिमालय में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव बिहार के मौसम पर पड़ेगा और 8 और 9 मार्च को पूर्वी भागों के कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश संभावना है।
Mar 07 2025, 09:24