मौसम का हाल : बिहार में हर दिन बदल रहा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट
डेस्क : बिहार के मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव जारी है। बिहार में मौसम ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। दिन में कड़कड़ाती धूप से भीषण गर्मी महसूस हो रही है तो वहीं रात में पछुआ हवाओं से कनकनी बढ़ रही है। पटना सहित कई शहरों में सुबह और रात के समय ठंड महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार यानी आज से अगले दो दिनों तक 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान विभाग ने नाविकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। हालांकि, दो दिन बाद हवा की गति धीमी हो जाएगी, जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। ठंडी हवाओं के प्रभाव से सुबह के समय ठंडक बढ़ गई है, लेकिन अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
8 मार्च को पूर्वी बिहार के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका और जमुई में ठनका गिरने की आशंका है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। इसको लेकर imd ने अलर्ट जारी किया है। वहीं, पछुआ हवा के तेज प्रवाह के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार तक कई जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक था, लेकिन बुधवार को केवल छपरा में यह सीमा पार हुई, जबकि शेष बिहार में तापमान 30 डिग्री से नीचे चला गया।
अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि दिन के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र समेत जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



डेस्क : बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां चलती बस पर बिजली का हाई टेंशन तार टूट कर गिर गया। इस हादसे में करंट लगने से बस पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है और झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।



Mar 06 2025, 09:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.2k