बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे में किसे हुआ नुकसान और किसे हुआ फायदा, जानिए पूरा डिटेल
डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीते बुधवार महाशिवरात्रि के दिन नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार सरकार के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को जगह दी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद आज गुरुवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। आज गुरुवार को भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों का नए सिरे से विभाग बंटवारा हुआ। जिसमें कई मंत्रियों के पावर में जहां इजाफा हुआ है। वहीं कई को नुकसान हुआ है।
![]()
सम्राट चौधरी वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग, विजय कुमार सिन्हा कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, प्रेम कुमार सहकारिता विभाग, रेणु देवी पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग, मंगल पाण्डे स्वास्थ्य विभाग विधि विभाग का जिम्मा मिला है।इसी तरह नीरज कुमार सिंह बबलू लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, नीतीश मिश्रा उघोग विभाग, नितीन नवीन पथ निर्माण विभाग, जनक राम अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, हरि सहनी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, कृष्णनन्दन पासवान गन्ना उघोग विभाग, केदार गुप्ता पंचायती राज विभाग, सुरेन्द्र मेहता खेल विभाग, संतोष सिंह श्रम संसाधन विभाग, संजय सरावगी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का जिम्मा मिला है। वहीं डॉ सुनील कुमार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजू कुमार सिंह पर्यटन विभाग, मोतीलाल प्रसाद कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, जिवेश कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग, विजय मंडल आपदा प्रबंधन विभाग, मंटू सिंह सूचना प्रावैधिकी विभाग और संतोष सुमन (हम) को लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट विस्तार के बाद अब नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 36 मन्त्री हो गए हैं। इसमें भाजपा कोटे से सबसे ज्यादा मंत्री हैं। भाजपा से जहां 21 मंत्री हैं वहीं जदयू कोटे से सिर्फ 13 मंत्री हैं। एक मंत्री हम से संतोष सुमन हैं तो निर्दलीय सुमित सिंह भी मंत्री हैं।
नये सिरे विभागों हुए बंटवारे के बाद उप मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे विजय कुमार सिन्हा के पास अब तक तीन विभाग थे। पथ निर्माण विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग और कला संस्कृति एवं युवा विभाग में दो विभाग उनसे ले लिया गया है। अब वे खान एवं भूतत्व विभाग और कृषि विभाग के मंत्री हैं। इसी तरह प्रेम कुमार के पास सहकारिता और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग था लेकिन अब वे सिर्फ सहकारिता विभाग के मंत्री रह गए हैं। नीतीश मिश्रा के पास पहले उद्योग और पर्यटन था लेकिन अब सिर्फ उद्योग रह गया है। इसी तरह नितिन नवीन भी नगर विकास और विधि विभाग के मंत्री थे लेकिन अब उनका विभाग बदलकर पथ निर्माण विभाग कर दिया गया है। मंगल पांडे के पास स्वास्थ्य और कृषि विभाग था लेकिन उनसे कृषि विभाग छीनकर उन्हें स्वास्थ्य और विधि विभाग का जिम्मा दिया गया है।
विभागों में हुए इस फेर-बदल के बाद बीजेपी के मंत्री बने इन 3 विधायकों का कद बढ़ गया। ये तीन मंत्री संजय सरावगी, नितीन नवीन और जीवेश मिश्रा अब डिप्टी सीएम से अधिक पावर फुल हो गए हैं। जीवेश मिश्रा ने बीते दिन ही मंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी वहीं आज मंत्रिमंडल के बंटवारे में उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग मिला है, यह विभाग पहले नितिन नवीन के पास था। वहीं नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी मिली है, यह विभाग पहले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास था। वहीं संजय सरावगी को राजस्व और भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी मिली है जो पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के पास था।
Feb 27 2025, 17:56