पीएम मोदी का बड़ा बयान : नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा बिहार, साल के 365 में 360 दिन मैं खाता हूं बिहार का यह उत्पाद
डेस्क : लोकसभा चुनाव के बाद आज सोमवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने भागलपुर में बिहार और किसानों को बड़ी सौगात दी। पूर्णिया हवाईअड्डे से हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने खुली जीप में सवार होकर जनसभा स्थल तक की दूरी तय की। भारी भीड़ का अभिवादन करते हुए पीएम मोदी के साथ एक ही जीप पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने जहां विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वहीं सीएम नीतीश की जमकर तारीफ की।
![]()
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार विकास की नई गाथा लिख रहा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। वहीं उन्होंने बिहार का मशहूर उत्पाद मखाना की चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार मखाना उत्पादक राज्य है। अब मखाना उद्योग को बढ़ाने की बारी है। मखाना सुबह के नाश्ते का महत्वपूर्ण खाद्ध पदार्थ है। मैं भी सुबह में मखाना खाता हूं। साल के 365 दिनों में 300 दिन ऐसे होंगे,जब मैं मखाना खाता हूं। इसे और बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा हुई है।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले किसानों की क्य़ा स्थिति थी, किसान संकट में थे। जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वो इन स्थितिओं को नहीं बदल सकते। एनडीए सरकार ने किसानों की हालत को बदला है। प्रधानमंत्री ने भागलपुर की धरती से लालू यादव पर बड़ा हमला बोला। बिना नाम लिए उन्होंने लालू यादव को चारा खाने वाला बताय़ा। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए सरकार न होती तो आज भी किसान भाईयों को खाद के लिए भी लाठियां खानी पड़ती।आज भी बरौनी खाद कारखाना बंद पड़ा होता
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि पहले बिहार में मछली बाहर से मंगाया जाता था। आज आत्मनिर्भर बन गया है। 2013 में मैं बिहार में चुनाव अभियान में आया था,तब हमने कहा था कि आश्चर्य हो रहा है कि यहां इतना पानी है, फिर भी मछली बाहर से मंगाया जाता है। आज संतोष है कि बिहार आज टॉप 5 मछली उत्पादक राज्यों में है। भागलपुर की पहचान तो गंगाजी में रहने वाली डॉल्फिन से भी होती है। मखाना उद्योग को बढ़ाने की बारी है। मखाना सुबह के नाश्ते का महत्वपूर्ण खाद्ध पदार्थ है। मैं भी सुबह में मखाना खाता हूं। 300 दिन ऐसे होंगे,जब मैं मखाना खाता हूं। इसे और बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा हुई है।
Feb 24 2025, 20:22