*सत्य ही इस संसार की सर्वोच्च शक्ति है जिसमें समूचे ब्रह्माण्ड का आधार टिका है जिला मंत्री राजेश तिवारी*
सत्य शक्ति के आगे किसी भी प्रकार का बनावटी पन नही चलता।छल की चालें चाहे जितनी चली जाएं पर सत्य पर विजय कभी नही मिलता
प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ - विश्वनाथ प्रताप सिंह
सत्य ही इस संसार की सर्वोच्च शक्ति है जिसमें समूचे ब्रह्माण्ड का आधार टिका है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जनपद संरक्षक डॉ०जीवनलाल पटेल से उनकी बेटी के शुभ विवाह के अवसर पर शिवगढ़ सोरांव प्रयागराज के राम जानकी वाटिका में कही।संज्ञानित कराते चले कि जिला मंत्री हृदयकर्णिका शालिनी पटेल सुपुत्री डॉ०जीवनलाल पटेल के शुभ विवाह के अवसर पर शिवगढ़ सोरांव प्रयागराज पधारे हुए थे।जिला मंत्री ने हृदयकर्णिका शालिनी पटेल सुपुत्री डॉ०जीवनलाल पटेल बढ़ैया सेवइथ,सोरांव प्रयागराज को हृदयवत आशीर्वाद प्रदान करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की बेटी जहाँ भी रहे ताउम्र सदा सुखी रहे एवं दुःख का साया उससे हजारों कोशों दूर रहे और उसका जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे।आपसी सौहार्दपूर्ण साहित्यिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य ही इस संसार की सर्वोच्च शक्ति है जिसमें समूचे ब्रह्माण्ड का आधार टिका है क्योंकि सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर में ही इस समूचे संसार का आधार टिका है।जिला मंत्री ने आगे कहा कि इस संसार में वही घटित होता है जो ईश्वर की मर्जी होती है चाहे वह कलयुग हो या सतयुग परन्तु ईश्वर जो करता है वह सही ही करता है।सत्य एवं न्याय पथिक ईश्वर को अत्यन्त प्रिय है और ऐसे व्यक्ति को जो किसी भी प्रकार की हानि पहुँचना चाहता है तो वह ईश्वर के कोपभाजन से बच नही सकता।जिला मंत्री ने आगे कहा कि मनुष्य को चाहिए कि वह अपने समस्त कुरीतियों का त्यागकर सदैव सत्य एवं न्याय के पथ पर चले एवं दूसरे सत्य एवं न्याय पथिक का आदर व सत्कार करे तो मनुष्य का जीवन अत्यन्त ही सुखकर होगा एवं ईश्वर की कृपा भी उस व्यक्ति पर निरन्तर बनी रहेगी।जिला मंत्री ने आगे कहा कि इस संसार में वास्तविकता तो यह है कि मनुष्य खाली हाथ ही आता है और खाली हाथ ही जाएगा।यहाँ तक कि यह नश्वर भौतिक शरीर भी मिट्टी में मिल जाएगी।मनुष्य का मूल जीवन सदैव सत्य एवं न्याय पथगामी होकर दया,प्रेम,परोपकार एवं सहानुभूति को अपने आत्मा में अभिसिंचित करना है जिससे यह प्राप्त मानव जीवन सफल हो सके।जिला मंत्री ने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि सत्य के आगे किसी भी प्रकार का बनावटी पन नही चलता,छल की चालें चाहे जितनी चली जाएं पर सत्य पर विजय कभी नही मिलता। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा कि जिला मंत्री द्वारा सत्य का वर्णन बहुत ही सुन्दर एवं सार्वभौमिक अद्वितीयता वाणी में वर्णित किया गया है।वास्तव में मनुष्य को सत्य एवं न्याय के गुणों को अपने हृदय में परिलक्षित कर सदैव सत्यरुपी ईश्वर का मनन चिंतन हुए अपने प्राप्त मानव जीवन को परिपूर्ण करना चाहिए।यही मनुष्य का वास्तविक जीवन है।इस साहित्यिक एवं मानव कल्याणकारी वार्ता के दौरान जिला मंत्री के साथ वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला, एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज जनपद संरक्षक डॉ०जीवनलाल पटेल,हिन्दू महासभा महामंत्री राकेश तिवारी,निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रबन्धक राजेन्द्र राज पटेल सहित आस पास बहुत से क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Feb 19 2025, 19:36