रांची में 10 से 15 फरवरी तक 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन होगा, झारखंड में पहली बार हो रहा इसका आयोजन
रांची : 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन इस वर्ष रांची में होना है। यह कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। इस पुलिस ड्यूटी मीट में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं के खिलाफ कार्रवाई के तरीकों को साझा किया जायेगा, ताकि इन समस्याओं पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही की जा सके।
अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट एक वार्षिक आयोजन है, जहां देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बल एक साथ आते हैं। इस आयोजन में अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद अथॉरिटी के प्रावधान में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। सर्वप्रथम 1935 में राइफल रिल्वा, शूटिंग प्रतियोगिता के रूप में अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का प्रारंभ किया गया था, इसको प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक प्रदर्शन के मानकों को सभी पुलिस संगठनों के कर्मियों के बीच सर्वश्रेष्ठीकरण को प्रोत्साहित करना था। जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई इस पुलिस ड्यूटी मीट में अतिरिक्त प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया।
पिछले वर्ष 2024 में आरपीएफ पुलिस संगठन के द्वारा लखनऊ में इस भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया था। झारखंड में पहली बार मरंग घूम के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के दो राज्यों के प्रतिभागी और देश के अर्धसैनिक संगठन के कुल 8 टीम भाग ले रहे हैं। इसमें होने वाले प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदोन्नति का भी प्रावधान है। वहीं इसके साथ-साथ इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
Feb 07 2025, 16:28