संविधान की रक्षा भेद भाव रखने वाले नहीं कर सकते: संदीप पटेल विधायक
जय शंकर भास्कर
कोरांव।प्रयागराज। कोरांव में संविधान महोत्सव का आयोजन हर वर्ष की भांति धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों,वक्ताओं,पत्रकारों को आयोजन समिति ने सम्मानित भी किया और खैर मकदम किया।
मुख्य अतिथि सपा नेता एम, एल,सी,इलाहाबाद झांसी क्षेत्र डाक्टर मान सिंह यादव ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि हम जातियों, दलों में बंटने का कार्य न करें,और बाबा भीम राव अंबेडकर संविधान निर्माता के बताए हुए रास्ते पर चलें और उनके सपनों को साकार करें। श्री यादव ने आयोजकों की हौंसला आफजाई करते हुए कहा कि आर एस एस,और भाजपा की मानसिकता और उनकी सोच तथा धर्म के नाम पर राज नीति से बचें। अन्यथा हम आप किसी काम के नहीं होंगे। सभी पीडीए के लोगों को उनकी साजिशों और मांसिकता से बचना है। और सविधान की रक्षा करना है। सभी को संगठित रहने की जरूरत है। एमएलसी श्री यादव ने विभिन्न प्रकार से दर्शकों को समझाया और आह्वान किया।
इसी तरह अति विशिष्ट अतिथि मेजा विधायक संदीप पटेल ने कहा कि संविधान की रक्षा भेद भाव और दूषित मानसिकता वाले लोग नहीं कर सकते। उन्होंने आयोजकों की सराहना किया। उन्होंने कहा कि समविधान की रक्षा हमें आप को मिल कर करना है अन्यथा वजूद ही समाप्त हो जाएगा। तमाम तरह की बिंदुओं पर चर्चा की।
पूर्व विधायक रामकृपाल कोल ने कहा कि आज जो कुछ भी हम आप हैं,चाहे नौकरी में राजनीति में शिक्षा व्यवसाय आदि में सभी बाबा साहब के संविधान की ही देन है। उन्होंने कहा कि आज सदन में पहुंचे चुने हुए दलित,पिछली जाति के जन प्रतिनिधि अपने समाज और अपने संविधान के विपरीत किसी भी अन्याय और जनहित के मुद्दों पर बहस करने की ताकत नहीं रखते। और सर्वाधिक संख्या में लोक सभा,विधान सभा,में पहुंचा दलित, पिछडा,अल्पसंख्यक नेता संविधान के दायरे में अपनी बात नहीं रख सकता। यही कारण है कि सत्ता के सुख भोगी मनमाना किसानों,बेरोजगारों,सवालों को दबवा देते हैं। और सदनों में दबंगई से अपने प्रस्ताव पास करा लेते हैं। बाबा साहब से ले कर बिरसा मुंडा आदि तक के विचारों,पर रोशनी डाली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा के जिला अध्यक्ष पप्पू निषाद जी ने सभी का आभार जताया और अपने विचार बाबा साहब के विषय में व्यक्त किए।
सभी वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री से ले कर तमाम धर्माचार्यों द्वारा सनातन के नाम पर लोगों में भ्रम फैलाने और कानून व्यवस्था तथा दिव्य भव्य महा कुंभ के नाम पर काफी लोगों की मौत पर निंदा की। तथा फ़िर्का परस्ती पर उंगलियां उठाई।
महोत्सव में आदिल हमजा,अमर नाथ मौर्य सपा लीडर फूलपुर, सनाउल्ला खान,जय शंकर भारतीय,इंद्र दमन भूतिया,लल्लन सिंह पटेल,वजीर खान,श्री राम प्रजा पति, श्रीमती अनूपा आदिवासी महिला सोशल वर्कर, राम प्रवेश कुशवाहा,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सपा अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी प्रसिद्ध गायक कार,सुनील लहरी,कमला यादव गायक आदि ने अपने गीतों और विचारों से लोगों का दिल जीता तथा बाबा साहब भीम राव के विचारों और उनके बताए हुए रास्तों पर एक जुट हो कर चलने का आह्वान किया।
महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य और सपा विधान सभा अध्यक्ष सोमदत्त सिंह पटेल,रविन्द्र जैशल,महताब खान,यादवेंद्र आहिर यादव एडवोकेट,पवन सोनकर,सुरेन्द्र,संजय सिंह पटेल, सहित तमाम आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों,का फूल मालाओं के साथ तथा अंग वस्त्रम के साथ और पत्रकारों का डायरी,पेन के साथ खैर मकदम किया। कार्यक्रम का संचालन कमला प्रसाद यादव ने किया।
Feb 05 2025, 14:31