हिस्ट्रीशीटर की बरसी पर जुलूस में बवाल:प्रयागराज में पुलिस पर पथराव
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के गांव सदरेपुर में हिस्ट्रीशीटर की बरसी पर जुलूस लिया। इस दौरान बवाल हो गया। अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर जुलूस में शामिल लोगों ने स्थानीय दुकानदारों पर ईंट-पत्थर फेंके। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी आरोपियों ने दौड़ा लिया और ईंट-पत्थर फेंके। पुलिस ने बवाल में 28 नामजद और 30-35 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ACP मनोज कुमार सिंह ने बताया- जुलूस निकाल रहे आरोपियों ने पुलिस को दौड़ा लिया और ईंट-पत्थर चलाए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।नशे की हालत में अश्लीलता भी कर रहे थे हंडिया के सदरेपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर सनी देवल पासी का एक साल पहले 2 फरवरी को भदोही जिले में शव मिला था। उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया था। रविवार को उसकी बरसी पर परिवार के लोग और उसके साथी DJ पर अश्लील गाना बजाकर जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि इसमें कई लोग नशे की हालत में अश्लीलता कर रहे थे।अश्लील गाना बजाने और अश्लील हरकतें करने को लेकर पहले दुकानदारों ने विरोध किया। फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना हंडिया को दी गई। पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस निकालने से रोका तो जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस को दौड़ा लिया। पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके।डीजे और वाहन को पुलिस ने सीज किया हंडिया थाने से भारी फोर्स मौके पर पहुंची और रवि पासी, विनोद पासी निवासी मोहम्मदाबाद उतरांव, पवन कुमार भारतीया, साहिल कुमार, लवकुश कुमार, विकास कुमार, दिलीप कुमार निवासी सारीपुर हंडिया, शिवराज शर्मा निवासी सियाडीह हंडिया, प्रवीण यादव निवासी सदरेपुर हंडिया को गिरफ्तार कर लिया। डीजे और वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है।
Feb 03 2025, 19:49