स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा भारतीय संस्कृति की समृद्धि और एकजुटता को दर्शाती हुई पीवीयूएन में बसंत मेला 2025 का किया आयोजन
रांची : पटरातू पीवीयूएन टाउनशिप में स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा बसंत मेला 2025 का आयोजन किया गया। "एकता में विविधता" थीम पर इस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय संस्कृति की समृद्धि और एकजुटता को दर्शाया गया।
![]()
इस मेले में मुख्यातिथि के रूप में गौतम देब (आरईडी हाइड्रो/ ईडी पीएम) उपस्थित रहे। वही संयुक्त महिला समिति की वरिष्ठ सदस्य बिपाशा देब ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।पीवीयूएन के सीईओ आर.के. सिंह और रीता सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। गौतम देब ने मेले का शुभारंभ केक काट कर किया। जिससे समारोह में एक मधुर और आनंदमयी शुरुआत हुई।
![]()
बसंत मेला मेले में कुल 25 स्टॉल्स लगाए गए, जिसमें कला, हस्तशिल्प और खरीदारी से जुड़ीं स्टॉल के साथ साथ खाद्य पदार्थों की भी स्टॉल लगाए गए है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ऑर्केस्ट्रा और लोक नृत्य का भी लोग आनंद उठा रहे है।
![]()
बसंत मेला 2025 न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि इसने सांस्कृतिक एकता, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सौहार्द का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
Feb 03 2025, 18:19