*मनुष्य के परिधि की छत्रछाया सदैव सत्य एवं न्याय के इर्द-गिर्द ही होनी चाहिएःजिला मंत्री राजेश तिवारी*
प्रयागराज- मनुष्य के परिधि की छत्रछाया सदैव सत्य एवं न्याय के इर्द-गिर्द ही होनी चाहिए यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भूतपूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा यमुनापार प्रयागराज जयशंकर पाण्डेय से हृदयविराट समाजसेवी राम सागर पाण्डेय एवं समाजसेवी राम कैलाश द्विवेदी के निज निवास तिसेन तुलापुर माण्डा प्रयागराज में कही।
बता दें कि जिला मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भूतपूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा यमुनापार प्रयागराज श्री पाण्डेय के बीच बहुत ही घनिष्ठतम पारिवारिक सम्बन्ध हैं। जिला मंत्री के बड़े पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज स्व० सालिक राम तिवारी(नेताजी) एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तथा भूतपूर्व उपाध्यक्ष भाजपा यमुनापार प्रयागराज श्री पाण्डेय की बीच बहुत ही पुराने एवं घरेलू सम्बन्ध थे जिसे जिला मंत्री अब आगे की पीढ़ी में बढ़ते हुए श्री पाण्डेय को अपने बड़े पिता के ही रुप में मानते हैं।आपसी सौहार्दपूर्ण साहित्यिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनुष्य के परिधि की छत्रछाया सदैव सत्य एवं न्याय के इर्द-गिर्द ही होनी चाहिए क्योंकि इस संसार में केवल मनुष्य ही मात्र एक ऐसा प्राणी है जो सत्य एवं न्याय के बारे में भलीभांति जानता एवं समझता है।बाकी इस संसार के अन्य प्राणी सत्य एवं न्याय के बारे में तनिक भी नही जानते।इससे साफ स्पष्ट है कि ईश्वर ने मनुष्य को यह मानव तन इसलिए प्रदान किया है कि वह सत्य एवं न्याय को अपने हृदय में अभिसिंचित कर सर्वदा ईमानदारी से अपने कर्म को करते हुए दया,प्रेम परोपकार एवं सहानुभूति जैसे अनमोल रत्नों को कमाकर अपने प्राप्त मानव जीवन को परिपूर्ण कर मोक्ष को प्राप्त हो परन्तु मनुष्य इस सांसारिक माया काम,क्रोध,मद,लोभ एवं मोह में उलझकर अपने प्राप्त मानव जीवन को नर्क बना लेता है और इस संसार के जन्म मृत्यु के भव बन्धन में बन्धा रह जाता है। मनुष्य का मूलभूत धर्म है कि उसे सदैव सत्य एवं न्याय के साथ खड़ा रहना चाहिए और किसी भी प्रलोभन में नही पड़ना चाहिए क्योंकि मनुष्य आता है खाली हाथ और जाएगा भी खाली हाथ ही।जिला मंत्री ने आगे अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा कि मानव जन्म पाकर भी जो सत्य एवं न्याय को अपने आत्मा में अभिसिंचित न कर सका,व्यर्थ गया उसका जीवन जो मानव जन्म के मूलभूत कर्म को न समझ सका।
इस अवसर पर उपस्थित जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार प्रयागराज एवं भूतपूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा उरुवा मेजा प्रयागराज सुभाष पयासी ने कहा कि जिला मंत्री ने मानव जीवन के मूलभूत कर्म की विवेचना बहुत ही सुन्दर एवं सार्वभौमिक सत्यता में है।वास्तव में मानव जीवन का मूलभूत कर्म सत्य एवं न्याय के पथ पर चलकर मोक्ष को प्राप्त करना ही है अन्यथा यह मनुष्य जीवन व्यर्थ है।इस साहित्यिक एवं आध्यात्मिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भूतपूर्व जिला उपाध्यक्ष यमुनापार प्रयागराज जयशंकर पाण्डेय,जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार प्रयागराज एवं भूतपूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा उरुवा सुभाष पयासी,हृदयविराट समाजसेवी राम सागर पाण्डेय,समाजसेवी राम कैलाश द्विवेदी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल तिवारी सहित आस पास बहुत से लोग मौजूद रहे।
Feb 01 2025, 19:27