केंद्रीय बजट को लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी प्रतिक्रिया, जाने कैसा है 2025-26 का बजट
बजट को सराहा रांची के उद्यमी, कहा-न्यूक्लियर पावर से फायदा होगा झारखंड को, टैक्स छूट से माध्यम वर्ग को फायदा
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : केंद्रीय बजट 2025-26 पर सबकी निगाहें टिकी थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 8वां बजट लोकसभा में पेश किया। इस बजट से मिडिल क्लास को काफी उम्मीदें था। जिसे निर्मला सीतारमण पूरा करती भी दिखी।
![]()
बजट की जानकारी देते हुए झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस बार का बजट मध्य वर्गों के लिए बल्ले बल्ले कह सकते हैं। वही टैक्स पेयर के लिएअब 12 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार स्टैंडर्ड डिक्शन के साथ टैक्स लिमिट 12.75 लाख रखा गया है। सरकार के इस छूट से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा एक सराहनीय कार्य यह है कि इस बजट में कोई भी नया कर लागू नहीं किया गया है। जिससे सभी लोगों को राहत मिलेगी।
झारखंड के परिपेक्ष में देखा जाए तो जिस तरह न्यूक्लियर पावर 100 गीगाबाइट लक्ष्य रखा गया है भारत के लिए इसका फायदा झारखंड को मिल सकता है। क्योंकि झारखंड में भी यूरेनियम का खदान है। वहीं विकसित भारत 2047 का जिक्र करते हुए आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि पूर्ववर्ती राज्य के विकास को देखते हुए झारखंड को कोई विशेष पैकेज नहीं मिला है। ऐसे में अन्य राज्यों के समक्ष झारखंड कैसे खड़ा होगा?
निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2025-26 में आम जनता को राहत देते हुए कई वस्तुओं पर टैक्स घटाने का एलान किया है। खासतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों, मोबाइल बैटरी, कैंसर की दवाओं, कपड़ा उद्योग और घरेलू उपकरणों को सस्ता करने का ऐलान किया गया है। इस कदम से रोजमर्रा की कई जरूरी चीजों के दाम कम होंगे और उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।सरकार के इन फैसलों से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और विभिन्न उद्योगों को मजबूती मिलेगी।










रिपोर्टर जयंत कुमार
रिपोर्टर जयंत कुमार

Feb 01 2025, 18:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.6k