झारखंड के स्टार हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को सरकार देगी जमीन, सीएम हेमंत सोरेन आज करेंगे सम्मानित
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : राज्य में खेल और खिलाड़ियों को हेमंत सरकार लगातार प्रोत्साहित करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में झारखंड सरकार ने हॉकी के क्षेत्र में देश दुनिया में झारखंड का नाम रोशन करने वाली दो स्टार खिलाड़ी, एक भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे और दूसरी डिफेंडर निक्की प्रधान को मुफ्त जमीन देने का फैसला किया है।
शायद यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन यह सच है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन सलीमा टेटे और डिफेंडर निक्की प्रधान के लिए एक अदद पक्का मकान बड़ा सपना रहा है। कच्चे मकानों में पली-बढ़ी इन दोनों हॉकी स्टार का जल्द ही रांची के पॉश इलाके में अपना मकान होगा।
बता दे कि हालही में हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है। झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने 14 अगस्त 2024 को अपनी 74वीं बैठक में दोनों खिलाड़ियों को हरमू हाउसिंग कॉलोनी में 3,750 वर्ग फीट जमीन का प्लॉट आवंटित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी।
Jan 29 2025, 17:15