झारखंड के नागपुरी गायक महावीर नायक को पद्मश्री सम्मान की घोषणा, हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने जाकर दी बधाई
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : झारखंड के प्रसिद्ध ठेठ नागपुरी गायक और भिनसरिया राग के राजा महावीर नायक को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी है। 25 जनवरी को पद्मश्री के लिए उनके का चयन किया गया था। इसके बाद से उनके घर पर लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है। उनके आस पड़ोस, रिश्तेदार से लेकर खास लोग भी उनके घर बधाई देने पहुंच रहे हैं इसी क्रम में आज राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और हटिया के विधायक नवीन जैसवाल भी उनके घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी।
राजधानी रांची के हटिया में रहने वाले महावीर नायक झारखंड से इस वर्ष 2025 पद्मश्री पुरुस्कार के लिए चयनित होने वाले एकमात्र कलाकार है।
बता दे कि इनसे पहले झारखंड के मुकुंद नायक और मधु मंसूरी हंसमुख को पद्मश्री मिल चुका है। महावीर नायक नागपुरी गीत-संगीत में 50 वर्षों से अधिक का लंबा सफर तय किया है। कल की यह विरासत उनको उनके माता-पिता से मिला और यही विरासत उनकी बेटियां संभाल रही है। महावीर नायक को उनकी अलग गायिकी के लिए जाना जाता है।
वह सभी रागों को गाने में पारंगत हैं। उन्हें प्रगतिशील गायन शैली के लिए विशेष रूप जाना जाता है। इसी गायन शैली के कारण वे जनता के बीच छाये रहे। वहीं उन्होंने झारखंड में कलाकारों के प्रति हो रही अनदेखी पर झारखंड सरकार के ऊपर सवाल उठाया।
गौरतलब है कि महावीर नायक झारखंड और देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों में भी कार्यक्रम पेश कर चुके हैं। वही इनसे बधाई देने आए हटिया के विधायक नवीन जसवाल ने कहा कि यह झारखंड के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है कि ऐसे कलाकार हमारे झारखंड में है।










Jan 28 2025, 10:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k