नई दिल्ली में 28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 में झारखंड के युवाओं ने जीता प्रतियोगिता, पीएम मोदी के समझ किया प्रजेंटेशन
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : नई दिल्ली के भारत मंडपम में 11 और 12 जनवरी 2025 को 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तहत आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य देशभर के युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनकी क्षमता को उजागर करना है। इसी के अंतर्गत झारखंड के युवाओं ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया और झारखंड का परचम लहराया।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेकर झारखंड लौटे प्रतिभागियों को राज्य के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया सम्मानित। युवाओं के उत्कृष्ट उपलब्धियों व सफलता के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है वे हर क्षेत्र में परचम लहराने की क्षमता रखते हैं बस जरूरत है उन्हें बेहतर मार्गदर्शन की।
![]()
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करने का सबसे सरल तरीका किताबें हैं, उनसे चीजों को परखने की क्षमता आती है। आज की पीढ़ी बहुत तेज है ,युवा तर्क करने की क्षमता को विकसित करें। सवाल पूछने की आदत को विकसित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर, गांव, राज्य मजबूत होगा तभी देश भी मजबूत होगा।
![]()
झारखंड में भी राज्य स्तर पर होगा युवा महोत्सव का आयोजन
राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव होने के बाद अब झारखंड में भी युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में भी राज्य स्तर पर युवा महोत्सव कराएगी। जहाँ पूरे राज्य से प्रतिभागी भाग लेंगें और उनके विचार , उनकी प्रतिभा राज्य के विकास में सहायक होगी। उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा, आपकी मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि हमारे राज्य के युवा किसी से कम नहीं हैं।
राष्ट्रीय महोत्सव में जीते हुए प्रतिभागी इस प्रकार
स्वाति राज (दुमका)को भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि शुभांगी क्षितिजा सौरभ (गुमला)और ऋषित (जमशेदपुर)का चयन ( विकास भी विरासत भी ppt के माध्यम से ) माननीय प्रधानमंत्री के समझ प्रजेंटेशन देने के लिए हुआ था। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं टीम लीडर को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया।













Jan 16 2025, 17:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k