बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. आर.के सिन्हा अपने पैतृक गांव बहियारा में दही-चूड़ा भोज का किया आयोजन, दिग्गजों का हुआ जुटान*
*![]()
पटना : भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के नेतृत्व में कोईलवर प्रखंड के बहियारा गांव स्थित आवास पर मकर संक्रांति सह नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल,पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद राम कृपाल यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा के संगठन मंत्री( बिहार झारखण्ड ) नागेंद्र पाण्डेय,हरेंद्र कुमार,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक रामनवमी जी, राजेश सिंह,बक्सर के विधायक मुन्ना तिवारी,डुंमराव महाराज चंद्र विजय सिंह, शिवांग विजय सिंह समेत देश और प्रदेश के दिग्गज राजनेता शामिल हुए। मकर संक्रांति सह नव वर्ष मिलन समारोह मे हजारों की संख्या में आए अतिथियों का पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने स्वागत और अभिनंदन किया और सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। भाजपा के इन दोनों कद्दावर नेताओं ने मकर संक्रांति एवं नव वर्ष की सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आगत अतिथियों के लिए चूड़ा, दही, तिलकुट, पूड़ी, सब्जी, मिठाई और अन्य कई तरह के सुरुचिपूर्ण प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई थी। समारोह में आए अतिथियों ने सुरुचिपूर्ण भोज का आनंद उठाया। इस मौके पर डॉ. आरके सिन्हा ने कहा कि देश और प्रदेश में शांति एवं सद्भाव का माहौल बना रहे और बिहार और देश भी समृद्धि और विकास की नई ऊँचाइयाँ तय करे, यह नए साल पर हमारी तरफ से सभी को शुभकामना है।उन्होंने कहा कि आज देश में सांस्कृतिक विरासतों की भी पुनर्स्थापना हो रही है और देश प्रगति एवं विकास की नई कहानी भी गढ़ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें मकर संक्रांति सह नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शाहाबाद जनपद के भाइयों बहनो से मिलकर अति प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान भी है और नए साल के आगमन का आगाज भी है। साल के इस पहले त्यौहार से हमें देश और प्रदेश के रचनात्मक विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा मिलती है।


* पटना : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मकरसंक्रांति के बाद तेजस्वी यादव की आंखें खुल जानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मकरसंक्रांति के बाद खरमास समाप्त हो जाता है, और शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। तेजस्वी के लिए इससे बड़ा शुभ कुछ और नहीं हो सकता कि उनमें सुबुद्धि आए और डीके का डंका पीटना छोड़ दें। श्री मिश्र ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मकरसंक्रांति के बाद नेता प्रतिपक्ष की कई गलतफहमियां दूर हो जानी चाहिए। मकरसंक्रांति भोज ने यह साबित कर दिया है कि एनडीए गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत है। न कोई दरार है, न कहीं तकरार है। एनडीए में पूरी तरह वैचारिक समन्वय है। एनडीए की चट्टानी एकता को देखकर विपक्षी नेताओं की नींद उड़ गयी है। तेजस्वी यादव की हताशा अभी और बढ़ने वाली है। श्री मिश्र ने कहा कि मकरसंक्रांति भोज ने पूरे देश में संदेश दे दिया है कि 2025 का चुनाव एनडीए पूरी एकजुटता से लड़ेगा। महागठबंधन का सफाया होगा और बिहार में एकबार फिर मजबूत एनडीए सरकार बनेगी। महागठबंधन की करारी हार होगी और राजद मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा। तेजस्वी यादव के अनर्गल बयानों से लोगों के बीच राजद की साख लगातार गिर रही है। 2025 में राजद की सबसे बड़ी हार होनेवाली है।
पटना : जदयू कार्यालय में आज एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राजू तिवारी सहित सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे। वहीं इस दौरान जहां दूसरे चरण के कार्यकर्ता सम्मेलन की तिथि की घोषणा की गई। वहीं उमेश कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ा जाएगा और जो लक्ष्य हम लोगों का है 225 से अधिक सीट हम लोग जीतेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। दूसरे चरण की कार्यकर्ता सम्मेलन का आज हम लोगों ने घोषणा की। कल से पहले चरण के कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज किया जाएगा। कहा कि विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ इधर-उधर की बातें करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार का विकास हो रहा है। वही लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने भी एनडीए कार्यकर्ताओं की एक होने और 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने की बातें कहीं।
Jan 15 2025, 22:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k