प्रियंका गाँधी की जयन्ती पर जगह जगह कम्बल बितरण 
 
 
  
  
अमेठी : केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में   देश के आवाम की आवाज कांग्रेस महासचिव सांसद प्रियंका गांधी जी का 53वॉ जन्मदिन  धूमधाम से मनाया गया एवं हुए विविध कार्यक्रम 
  
गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय के राजीव गाँधी सभागार में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ,वरिष्ठ कांग्रेस,कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी के नाम का केक काटकर उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उपस्थित कांग्रेस जनों ने ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
  
  
इस अवसर पर अमेठी सांसद  किशोरी लाल शर्मा  के निर्देश पर आज संसदीय क्षेत्र अमेठी के सभी 17 मंडलों,नगरों में ठंड से बचाव के लिए माननीय राहुल गांधी जी द्वारा भेजे गए हजारों कंबल वितरित कर कंबल वितरण की शुरुआत हुई।
  
21अलग अलग स्थानों पर कंबल वितरण में आज दस हजार पांच सौ कंबल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाटे गये 
  
उपस्थित कांग्रेस जनों को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी की तरफ से नववर्ष का कैलेंडर भेंट किया गया।
  
आज से कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे संसदीय क्षेत्र में घर घर लगभग 1 लाख कैलेंडर का वितरण करेंगे तथा भीषण ठंढ में सभी जरुरतमंदो की मदद के लिए राहुल गाँधी जी द्वारा पचीस हजार कंबल बांटे जायेंगे 
  
कंबल वितरण में अमेठी के कलावती लालजी गर्ल्स इंटर कालेज मे 150 सम्मानित दिव्यांग जनों को भी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कंबल सौपा
  
कार्यक्रम मे योगेंद्र मिश्र,रमाकांती,प्रवक्ता अनिल सिंह,रामबरन कश्यप, शत्रुघ्न सिंह,शकील इदरिशी,युका अध्यक्ष शुभम सिंह, दीपकआर्य,सुनील सिंह, अरविन्द चतुर्वेदी,विकास यादव, राहुल गुप्ता,आशीष यादव सहित जिला कांग्रेस कमेटी ,ब्लॉक अध्यक्ष अजित कुमार यादव,मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा जगदीश प्रसाद पाण्डेय,लवकुश 
  
मौजूद रहे
 
 
Jan 12 2025, 21:51
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
1- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0.1k