पत्रकार के पिता नारायण नाथ तिवारी के निधन से कोयलांचल में शोक की लहर दामोदर नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार
रामगढ (गिद्दी/भुरकुंडा)। रिभर साईड निवासी दैनिक हिन्दुस्तान के भुरकुंडा संवाददाता दुर्गेश नंदन तिवारी के पिता वयोवृद्ध पत्रकार एवं शिक्षक नारायण नाथ तिवारी 93 वर्ष का सोमवार की तड़के सुबह लगभग सवा चार बजे भुरकुंडा स्थित आवास में हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन से कोयलांचल भुरकुंडा, भदानीनगर, बासल, पतरातू, गिद्दी, सयाल-उरमीरी, पतरातू, बरकाकाना सहित हजारीबाग, बोकारो और पूरे रामगढ़ जिला में शोक की लहर है। सोमवार को गिद्दी दामोदर नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र दुर्गेश नंदन तिवारी ने दी। स्व. नारायण नाथ तिवारी अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री, तीन बहु, नाती-पोता सहित भरापूरा परिवार छोड़कर गये हैं। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। बताया जाता है कि पत्रकारिता के आदिपुरूष माने जाने वाले स्व. नारायण नाथ तिवारी (नाना तिवारी) कोयलांचल के सबसे पुराने पत्रकार थें। मूल रूप से पेटरवार के रहने वाले नाना तिवारी अपने समय में तीन जिला रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो क्षेत्र में जानेमाने पत्रकार थें। साथ ही वे हिन्दी के शिक्षक भी थें। भाषा पर उनकी अद्भुत पकड़ थी। इधर अंतिम संस्कार के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक संवेदना प्रकट करने वालो में विधायक रोशनलाल चौधरी, पत्रकार योगेंद्र सिन्हा, राजकुमार सिंह, अवध किशोर शर्मा, राकेश पांडेय, दीपक प्रसाद, सरोज कांत झा, उत्तम सिन्हा, आलोक, दीपक कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, कमलेश मेहता, संजय पासवान, विजेंद्र कुमार, दिलीप प्रजापति, अनुज ठाकुर, मुकेश कुमार, पवन ठाकुर, अंकित कुमार, तन्नु उपाध्याय, दिनेश प्रसाद, कुलानंद पांडेय, नंदकिशोर पांडेय, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी,पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, मुखिया सत्यवन्ती देवी, मुखिया अजय पासवान, प्राचार्य एके सिंह झा, गोपाल कुमार, मनोज कुमार, विजय सिंह, चमन लाल, महेश्वर साहू, परमजीत सिंह धामी, प्रवीण शर्मा, लव कुमार महतो, अशोक सिंह, मनोज सिंह, प्रवीण राजगढ़िया, राजेश सिन्हा, दिनेश राजगढ़िया, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकार, शिक्षकगण, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और भारी संख्या में आमजन शामिल हुए।

रामगढ : सोमवार को झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा का झारखण्ड में बढ़ते मॉब लिंचिंग, रिजल्ट में गड़बड़ी एवं परीक्षा में धांधली के विरोध में रामगढ़ के सुभाष चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया l जिसमें मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाने की मांग की गयी साथ ही साथ परीक्षा में धांधली एवं रिजल्ट में गड़बड़ी जाँच की मांग की गयी l झारखण्ड में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं के विरोध में झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामगढ़ अल्पसंख्यक इकाई के द्वारा रामगढ़ के सुभाष चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया।रामगढ़ ज़िला के अल्पसंख्यक सहित तमाम वर्ग लोग इस विरोध प्रदर्शन शामिल हुए।प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जेएलकेएम के अल्पसंख्यक ज़िलाध्यक्ष मुस्लिम अंसारी ने कहा कि हम इस तरह की हिंसा की निंदा करते हैं और सरकार से इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं। केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता संतोष महतो ने कहा कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी साथ ही साथ पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाए। हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान देगी और आरोपियों को सजा दिलाएगी । यह विरोध प्रदर्शन रामगढ़ जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिम अंसारी की अध्यक्षता में किया गया l जिसमें मुख्य रूप से , केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता संतोष महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद केटीयार केंद्रीय संगठन मंत्री सुभान अंसारी,रामगढ़ जिला अध्यक्ष देवानंद महतो, सानिया प्रवीण, जयंती देवी, शाहबाज़ अनवर गोल्डी, मो नौसाद, इनामूल अंसारी, अनवर अंसारी मौजूद थे l
रामगढ़।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस नये राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा रामगढ़ कैंट निवासी सह् अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के रामगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। अमित कुमार सिन्हा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर राष्ट्रीय नेतृत्व ने युवाओं को संगठन में शामिल कर सीधा संदेश दिया है कि चित्रांश युवा ही समाज को एक मजबूत और व्यापक रूप धारदार बनाने में सक्षम हैं। रामगढ़ जिले से पहली बार राष्ट्रीय कमेटी में अमित कुमार सिन्हा को शामिल करने को जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा के लगातार कार्य साधना को पहचान मिली है। अब राष्ट्रीय स्तर पर भी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में रामगढ़ जिले की भी चर्चा होने लगी है। यह बहुत ही गर्व का पल है। जल्द ही रामगढ़ जिला कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया जाएगा। वहीं अमित कुमार सिन्हा को अभाकाम का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत करने पर अभाकाम के प्रदेश अध्यक्ष ए.के.श्रीवास्तव एवं रामगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। बधाई एवं शुभकामना देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबु, प्रो. प्रदीप कुमार सिन्हा, बामेस्वर प्रसाद, राजीव पामदत्त, विनोद श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मुन्ना श्रीवास्तव अधिवक्ता आनंद कुमार, कुंवर बख्शी(गोला) , सुजीत कुमार सिन्हा(गोला), डॉ. रोहित वर्मा, मनोज कुमार सिन्हा, धनंजय वर्मा, सुजीत नारायण सिन्हा, उपेंद्र कुमार , संजय लाला, अनिल कुमार सिन्हा(गोला), सूर्यवंश श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, सूरज देव प्रसाद कर्ण, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार सिन्हा, ज्योति कुमार सिन्हा, उमेश प्रसाद सिन्हा, सुनील वर्मा, आशुतोष कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, डॉ. उदय श्रीवास्तव, डॉ. संजीव कृष्ण जमुवार, डॉ. के चंद्रा, डॉ. उदय श्रीवास्तव, अधिवक्ता अनुज कुमार सिन्हा, डॉक्टर राजेश कुमार सिन्हा, रविन्द्र कुमार सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, विश्व रंजन सिन्हा, सलिल मोहन सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार दास, संतन कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, नितेश रंजन, संजीव कुमार सिन्हा, अधिवक्ता कौशल कुमार सिन्हा, प्रकाश रंजन, संजय श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिन्हा , सनत कुमार सिन्हा(गोला), दीपक कुमार सिन्हा, सहित महासभा के सभी सदस्य शामिल हैं।
Dec 30 2024, 19:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.8k