राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती समारोह मनाया गया
गया। गया शहर के नूतन नगर स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती समारोह मनाया गया।
सर्वप्रथम उनके चित्र पर माला पुष्प चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष पंकज उर्फ पंकज मिश्रा ने नमन करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के एक ऐसे व्यक्तित्व थे। जिन्होंने किसानों और ग्रामीण भारत की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।
23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में जन्मे चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके संघर्षशील और सादगीपूर्ण जीवन ने उन्हें किसानों का मसीहा बना दिया।चौधरी चरण सिंह ने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में कृषि क्षेत्र और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने गरीब किसानों के कर्ज़ माफी और भूमि सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए।
उनकी नीतियां कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए जानी जाती हैं।चौधरी चरण सिंह ने आर्थिक नीतियों में संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आर्थिक असमानता को कम करना उनका प्रमुख लक्ष्य था। उन्होंने 'अंत्योदय' का नारा देकर समाज के सबसे गरीब वर्ग के उत्थान पर जोर दिया। उनकी "जमींदारी उन्मूलन अधिनियम और भूमि सुधार के प्रयासों ने भारतीय किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान करने के लिए हृदय से आभार। यह निर्णय देश के किसानों और गरीबों के प्रति उनकी सेवा और योगदान की सच्ची श्रद्धांजलि है। एक छोटे से कस्बा से आकर देश के प्रधानमंत्री पद का गौरव प्राप्त किया किसानों के उत्थान के लिए संघर्षील करते रहे जयंती पर उन्हें कहा कि उनकी नीतियां और दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक हैं।
उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने और न्यायपूर्ण व्यवस्था स्थापित करने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की, ताकि समाज में समानता और विकास का संदेश फैलाया जा सके। नमन करने वालों में राणा रणजीत सिंह, संतोष ठाकुर, दीपक पांडेय, अनिल यादव, अजय भट्टाचार्य, ललन कुमार प्रसादी कुमार, नीरज सिंह, धर्मेंद्र पांडे, हीरा यादव, महेश यादव, मंटू कुमार बबलू गुप्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।
Dec 23 2024, 17:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
145.1k