उद्योगपति गौतम अडानी मामले और मणिपुर में जारी हिंसा के खिलाफ झारखण्ड कांग्रेस का राजभवन मार्च.... हल्ला बोल

रिपोर्टर जयंत कुमार 
रांची : झारखण्ड में कांग्रेस के नेताओ के द्वारा आज उद्योगपति गौतम अडानी और उनके सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों और मणिपुर में जारी हिंसा के खिलाफ हल्ला बोला।
 आज राजधानी रांची में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में हो रहे भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ राजभवन मार्च किया। कांग्रेस के द्वारा निकाले गए इससे मार्च में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, महिला कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य विभागों के नेता शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी के राजभवन मार्च को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया था.... राजभवन मार्च के लिए निकले कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने और उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की
Dec 19 2024, 09:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.1k