झारखंड विधानसभा में दूसरी बार निर्विरोध बने स्पीकर रबींद्र नाथ महतो, सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित
![]()
सर्व सम्मति से विधानसभा अध्यक्ष बने रविन्द्र नाथ महतो, जाने क्या बोले सत्ता और विपक्ष
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही विधानसभा अध्यक्ष के चयन के बाद बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। स्पीकर चुने जाने पर मुख्यमंत्री समेत तमाम विधायकों ने रबींद्र नाथ महतो को बधाई दी। स्पीकर ने भी सभी का आभार व्यक्त किया।
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज स्पीकर के रूप में नाला विधायक रवींद्र नाथ महतो के नाम का प्रस्ताव रखा गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन विधायक मथुरा महतो ने किया। जिसके बाद सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उन्हें चुना गया। सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने उन्हें सम्मान के साथ आसन पर बिठाया। रबींद्रनाथ महतो लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष बने हैं।
झारखंड विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी विधायक को स्पीकर बनाने के लिए सभी दलों के विधायक प्रस्ताव बने हों। विधानसभा अध्यक्ष चुनने के बाद विपक्ष के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि जो समस्याएं मुख्यमंत्री और स्पीकर तक नहीं पहुंचती है उसे पहुंचने का कार्य हम लोग करते। वहीं भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने कहा कि स्पीकर को सभी विधायकों के बातों को सुनना और उन्हें बोलने का समय देना चाहिए।










Dec 10 2024, 20:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.5k