शेरघाटी में सम्पन्न हुए पैक्स चुनाव में पूर्व अध्यक्षों व उनके परिजनो ने मारी बाजी
गया/शेरघाटी (अरविंद कुमार सिंह)। शेरघाटी प्रखंड इलाके में हुए पैक्स चुनाव कें सारे परिणामों का ऐलान हो गया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार पूर्व अघ्यक्ष व उनके परिजन जीतने में कामयाब रहे। जनता ने पूर्व अध्यक्ष रहे प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।
इस सबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी स्नेहिल आनन्द ने बताय कि बीते देर रात ही सभी परिणामों का ऐलान एवं सर्टिफिकेट वितरण कर दिया गया। चांपी पंचायत से अघ्यक्ष पद के प्रत्याशी कैशल दास को सर्वाधिक 479 मत प्रात हुए और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।
![]()
जबकि उनके निकटम प्रत्याशी रहे गुलशन आरा को महज 149 मत प्राप्त हुए। जबकि तीसरे प्रत्याशी संजय यादव को महज 24 मत ही प्राप्त हो सके। इसी प्रकार ढ़ाव चिरैया पंचायत से अघ्यक्ष पद के आमने-सामने की हुए लडाई में पूर्व अध्यक्ष के पुत्र सह प्रत्याशी गया यादव ने बाजी मारी है। जिन्हें सर्वाधिक मत 558 प्राप्त हुए और निर्वाचित घेषित किया गया।
![]()
जबकि उनके निकटतम प्रतिबद्धी रहे साधु शरण यादव को महज 349 मत ही प्राप्त हुए। कचौड़ी पंचायत में पूर्व अध्यक्ष सह प्रत्याशी महेन्द्र यादव पर पूनः जनता ने भरोसा जताया और उन्हें सर्वाधिक 482 मत प्राप्त हुए और विजयी रहे। जबकि उनके निकटतम प्रतिबद्धी प्रत्याशी सिद्वेश्वर यादव को महज 376 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार चेरकी पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सह पूर्व अध्यक्ष रहें देवेन्द्र यादव को सर्वाधिक 495 मत प्राप्त हुए। जबकि निकटतम प्रत्याशी रमेश सिंह को 309 वोट से संतोष करना पड़ा। जिन्हें पराजय का सामना करनी पडी।

गया/शेरघाटी (अरविंद कुमार सिंह)। शेरघाटी प्रखंड इलाके में हुए पैक्स चुनाव कें सारे परिणामों का ऐलान हो गया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार पूर्व अघ्यक्ष व उनके परिजन जीतने में कामयाब रहे। जनता ने पूर्व अध्यक्ष रहे प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।



गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेब बाउरी के संरक्षण में यूको बैंक, गया की ओर से स्वास्थ्य जाँच-सह-कासा शिविर लगाया गया, जिसका लाभ कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों ने बढ़चढ़कर उठाया।
गया। बिहार के गया में पुरानी गोदाम स्थित होलसेल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला दो अभियुक्त को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो पीस देसी कट्टा, दो पीस कारतूस और चोरी की गई 93,500 बरामद किया गया. साथ ही घटना में प्रयोग किया गया अर्टिगा गाड़ी को भी बरामद किया है।
गया। बिहार के गया में कोतवाली थाना की पुलिस ने चोरी की गई ₹900 नगद के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला आरोपी गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के रहने वाली गुड़िया कुमारी है। गिरफ्तार महिला आरोपी के पास से ₹900 नगद बरामद किया गया।

गया। जेल परिसर में स्थित 47 बटालियन सीआरपीएफ का 56 वां स्थापना दिवस समारोह मुख्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया।इसके पूर्व 47 सीआरपीएफ बटालियन के कमांडेंट जियाऊ सिंह ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उनका स्मरण किया।
गया/शेरघाटी। शेरघाटी प्रखंड के महज चार पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए आगामी कल हुए मतदान की आज मत पत्रों की गिनती आज नियत समय पर अवश्य शुरू हुए। समाचार लिखे जाने तक महज एक मात्र चापी पंचायत के सभी सीटों की गिनती पूरी हो सकी है।

गया। बिहार के गया से एक अजीबो-गरीब तस्वीर निकलकर सामने आ रही है। गया नगर निगम के डिप्टी मेयर चिंता देवी सब्जी मंडी में अचानक कद्दू, कोहड़ा और सब्जी बेचने लगी तो देखने वाले लोग दंग रह गए और तरह-तरह का चर्चा करने लगे। दरअसल, गया नगर निगम में सोमवार को कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया।

गया/शेरघाटी। बांग्लादेश में कट्टरपंथी आंतकवादियों के द्वारा हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार, हिंदू मंदिरों पर हमले, लोगों के घरों में आग लगाने एवं उनकी हत्या किए जाने को लेकर आज शेरघाटी में हिंदू संगठनों के द्वारा एक जन आक्रोश मार्च निकाला गया।
गया। बिहार के गया में गया पुलिस को हाईवे पर अपराध नियंत्रण यातायात नियमों का पालन करने व एक्सीडेंट में घायलों को मदद करने के लिए तीन हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन पुलिस मुख्यालय की ओर से मुहैया कराया गया है। सोमवार को पुलिस कप्तान आशीष भारती ने हरी झंडी दिखाकर हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को रवाना किया।
Dec 03 2024, 20:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
181.4k